West Indies vs Ireland, 11th Match, Group B:आईसीसी मैन वर्ल्ड कप 2022 का सबसे बड़ा उलटफेर हो चुका है। जहां आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदकर विश्व कप की रेस से बाहर हो चुके हैं। जहां 2 बार की चैंपियन का ऐसा हाल होगा सोचा ना होगा।दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज सुपर 12 में क्वालीफाई नहीं कर पाई। स्कॉटलैंड और आयरलैंड के ने वेस्टइंडीज को मात दी थी आयरलैंड दूसरी बार t20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 में प्रवेश कर पाई है।
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 146 रन बनाया जिसके जवाब में आयरलैंड की टीम ने एक विकेट खोकर 150 रन बनाकर मैच को 9 विकेट से जीत लिया।
पॉल स्टर्लिंग का धमाल

पॉल स्टर्लिंग का धमाकेदार प्रदर्शन किया। जहां उन्होंने 48 गेंद में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 66 रन बनाए। वहीं बलबर्नी ने 23 गेंद में 37 रन बनाकर मैच का टोन सेट किया। अंत में टकर ने 35 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 45 रन की नाबाद पारी खेली और विनिंग शॉट खेला।
वेस्टइंडीज़ गेंदबाज रहे फीके

वेस्टइंडीज की गेंदबाजी बेहद औसतन लगी जहां पूरन ने अपने अनुभवी गेंदबाज होल्डर से पावर प्ले के बाद गेंदबाजी करवाई जिसका खामियाजा वेस्टइंडीज को भुगतना पड़ा। अकिल ने 4 ओवर में 38 रन देकर 1 विकेट चटकाएं। बाकी सभी गेंदबाज ने रन लुटाए और आयरलैंड पर दवाब बनाने में कामयाब नहीं हो पाए। जोसेफ ने भी 4 ओवर में 39 रन लुटाए जहां पावर प्लेयर में सभी वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जबरदस्त कुटाई आयरिश बल्लेबाजों ने की।
वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी की बात की जाए तो केवल ब्रांडेड किंग ने 48 गेंदों पर 62 रन बनाए जहां उन्होंने 6 चौके और एक छक्का लगाया एवं आठवें नंबर पर ओडियन स्मिथ में 12 गेंदों पर 19 रनों की पारी खेली।

आयरलैंड की ओर से डेलानी ने चार ओवर में 16 रन देकर तीन सफलता अर्जित की, सिमी सिंह तथा बैरी ने एक-एक विकेट चटकाए। ।
Absolutely gutted..💔 pic.twitter.com/5NKTmJTwAK
— Windies Cricket (@windiescricket) October 21, 2022
;







