वीडियो: उमरान मलिक के 151 किमी की रफ्तार ने उड़ाए नजमुल के विकेट से चिथड़े, 6 मीटर दूर गिरी स्टंप

0
273
views
Umran Malik's 151 km speed blew Najmul's wicket to pieces, stump fell 6 meters away
PC: BCCI

Bangladesh vs India, 2nd ODIभारत और बांग्लादेश के बीच ढाका स्टेडियम में खेले जा रहे हैं ,श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम में दो बदलाव किए , उमरान मलिक और अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया ।वहीं कुलदीप सेन और शादाब अहमद को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया ।इस मुकाबले में रफ्तार एक्सप्रेस उमरान मलिक ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि क्यों वह भारत के सबसे तेज गेंदबाज है ,जहां उन्होंने नजमुल हुसैन को 151 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डालकर बोल्ड कर सनसनी मचा दिया।

भारतीय टीम के लिए करो या मरो वाली स्थिति

बांग्लादेश के खिलाफ पहले मुकाबले में 1 विकेट से करारी हार झेलने के बाद भारतीय टीम इस मैच को जीतकर श्रृंखला में वापसी करने के मंशा से उतरी है ।जहां भारतीय तेज गेंदबाजों ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि वह क्यों इतने घातक हैं ।

जहां पहले मोहम्मद सिराज ने अनामुल हक और लिटन दास को पवेलियन वापस भेजा तो वहीं इस मुकाबले में उमरान मलिक ने भी अपना जबरदस्त योगदान दिया जहां उन्होंने नजमुल हुसैन को क्लीन बोल्ड कर सनसनी फैला दी।

उमरान मलिक की सनसनीखेज गेंदबाजी

Umran Malik's 151 km speed blew Najmul's wicket to pieces, stump fell 6 meters away
PC: BCCI

14 वें ओवर की पहली गेंद गेंद पर रफ्तार किंग उमरान ने अपना जलवा दिखाया और 151 की रफ्तार से फेकी गई जनरदात हार्ड लेंथ डिलीवरी पर नजमुल के विकेट को उखाड़ फेका जहां गेंद स्टंप्स पर लगने के साथ ही स्टंप्स 6 फीट दूर जा गिरा। नजमुल हुसैन ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके की मदद से 21 रन की पारी खेली थी जहां उमरान मलिक के तेज रफ्तार ने उनका काम तमाम करते हुए उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। अपनी फेंके गए पहले 5 ओवर में इमरान मलिक ने 2 मेडन ओवर के साथ 8 रन देकर एक सफलता अर्जित की।

विडियो

;

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here