Bangladesh vs India, 2nd ODI:बांग्लादेश के मैदान पर बांग्लादेश और भारत के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है ।जहां बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।वहीं भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों पर शिकंजा कसना शुरू किया। वही है मुकाबला भारत के लिए करो या मरो वाली स्थिति की है जहां पहला मुकाबला बांग्लादेश की टीम ने 1 विकेट से जीतकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है वहीं तीन मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम को वापसी करने के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है।
इस मुकाबले में भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए ,जहां उमरान मलिक और अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है।वहीं कुलदीप सेन और शहबाज अहमद को आराम दिया गया। इस मुकाबले में भारत के तेज गेंदबाज इमरान मलिक ने कहर बरपाया जहां उन्होंने अपने पहले ही ओवर में शाकिब को अपनी रफ्तार से बेबस किया , जहां हर गेंद पर शाकिबखुद को बचाते नजर आए, आगे खबर विस्तार से
उमरान मलिक ने अपने पहले ही ओवर में शाकिब को किया बेबस

12 वें ओवर में उमरान मलिक ने कहर बरपाया। आलम यह रहा की 12 वें ओवर में रफ्तार किंग उमरान मलिक की गेंद दो बार शाकिब के शरीर पर लगी। जहां दोनों बार बचने की कोशिश में गेंद शाकिब के हेलमेट पर और फिर पेट के निचले हिस्से में लगी। 12 वें ओवर की आखरी गेंद शाकिब के हेलमेट पर जा लगी जहां उमरान के रफ्तार के सामने शाकिब बेबस दिखाई दिए। जहां वे शॉट खेलने से अधिक बचने का प्रयास कर रह थे। जहां एक एक गेंद शाकिब के लिए खतरे से कम नहीं थी।
उमरान मलिक ने अपने पहले 5 ओवर में 2 मेडेन ओवर डाले जहां उन्होंने केवल 8 रन दिए। अपने सटीक लेंथ के साथ गति से सभी को प्रभावित किया।
वीडियो
𝑻𝒐𝒐 𝑭𝒂𝒔𝒕 𝑻𝒐𝒐 𝑭𝒖𝒓𝒊𝒐𝒖𝒔 🔥
Umran Malik announced himself to the Bangladeshi batters with a sizzling 1️⃣st over that left even the experienced Shakib Al Hasan all over the place 🥵💨
Rate this first over in 1️⃣ word.#SonySportsNetwork #UmranMalik #BANvIND #AsliSher pic.twitter.com/1MGjybZ2lR
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) December 7, 2022







