विडियो: रोहित शर्मा ने टपकाया आसान सा कैच, हुए घायल, live मैच में सिराज के ओवर में हुआ बड़ा  ड्रामा

0
78
views
Rohit Sharma drops a simple catch, gets injured, big drama in Siraj's over in live match

INDvBAN:  बांग्लादेश और भारत के बीच शेरे बंगाल नेशनल स्टेडियम में द्विपक्षीय श्रृंखला का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है । इस मुकाबले में भी बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लभारतीय टीम की ओर से दो बड़े बदलाव किए गए हैं जहां अक्षर पटेल और उमरान मलिक की टीम इंडिया में वापसी हुई है। वही खबर लिखे जाने तक 14 ओवर में बंगलादेश की टीम ने 3 विकेट खोकर 57 रन बना लिया है।इस मुकाबले में सिराज ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन किया वहीं भारतीय टीम का फील्डिंग में खराब प्रदर्शन बदस्तूर जारी है जहां रोहित शर्मा के आसान से कैच छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर उनके चर्चाएं गर्म हो गई हैं।

करो या मरो वाली स्थिति

पहला मुकाबला सनसनीखेज तरीके से बांग्लादेश की टीम ने 1 विकेट से जीतकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है लवहीं इस मुकाबले में भारतीय टीम जीत के साथ श्रृंखला को बराबरी पर लाना चाहेगील वहीं अगर यह मुकाबला भारतीय टीम हारती है तो सीरीज में 2-0 से भारतीय टीम पिछड़ा जाएगी। लिहाजा सम्मान की लड़ाई के लिए इस मुकाबले को भारतीय टीम को कितना आवश्यक है।

सिराज को ओवर में रोहित शर्मा से छूटा कैच

Rohit Sharma dropped a simple catch, got injured, live match big drama in Siraj's over

बांग्लादेश के खिलाफ पहले मुकाबले में भी रोहित शर्मा से लिटन दास का स्लिप में कैच हुआ था वहीं दूसरे मुकाबले में भी स्लिप में रोहित शर्मा से अनामुल का कैच छूटा। जहां सिराज के पहले ओवर में अनामुल ने दो चौका लगाकर अपनी मंशा जाहिर कर दी थी ,लेकिन उसके बाद सिराज ने हार्ड लेंथ पर गेंद डाली और गेंद में अतिरिक्त उछाल से अनामुल चकित हो गए ।जहां गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए स्लिप में खड़े कप्तान रोहित शर्मा ।केहाथों में गई लेकिन गेंद उनके हाथों से छिटक गई। वहीं गेंद ने रोहित शर्मा की उंगली चोटिल हो गई और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। वहीं ठीक बाद सिराज ने अनामुल को 11 रन पर एलबीडब्ल्यू कर उन्हें तुरंत मैदान से बाहर किया।

विडियो

;

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here