विडियो: मो. सिराज के इंस्विंग ने उड़ाए अनामुल का होश, 1.3 डिग्री घूम गेंद ने मचाई तबाही, तोड़ा ये रिकॉर्ड

0
67
views
Mo. Siraj's inswing blew Anamul's senses, 1.3 degree swing ball created havoc, broke this record
PC: Twitter

Bangladesh vs India, 2nd ODI:  भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखला का दूसरा मुकाबला ढाका के शेरे बंगाल नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है ।इस मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।वहीं भारत की ओर से दो बदलाव किए गए हैं। उमरान मलिक और अक्षर पटेल की टीम इंडिया में वापसी हुई है। वही कुलदीप सेन और शहबाज अहमद को बाहर किया गया । तीन मैचों की श्रृंखला में बांग्लादेश की टीम ने पहले मुकाबले को 1 विकेट से जीतकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है वही यह मुकाबला भारत के लिए करो या मरो वाली स्थिति की है।

सीरीज हार से बचने के लिए जितना हो गया मुकाबला

रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ढाका में हो रहे दूसरे मुकाबले को जीतकर श्रृंखला में 1-1 की बराबरी करने उतरी है।

सिराज ने अपने पहले ही ओवर में लिया विकेट

Mo. Siraj's inswing blew Anamul's senses, 1.3 degree swing ball created havoc, broke this record

अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए मोहम्मद सिराज ने धारदार गेंदबाजी की जहां उन्होंने अपने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर अनामुल को लगभग ठीक कर दिया था जब अनामुल के बल्ले से गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए सेकंड स्लिप पर खड़े रोहित शर्मा के हाथों में गई लेकिन वह कैच रोहित शर्मा के हाथों से छिटक गई।वही पांचवीं गेंद पर सिराज ने अनामुल को एलबीडब्ल्यू आउट कर बांग्लादेश की टीम को पहला झटका दिया।

सिराज ने इनस्विंग का दिखाया जलवा

मोहम्मद सिराज ने पहले ओवर की पांचवी गेंद पर इनस्विंग डालकर अनामुल को चकित का दिया, जहां गेंद पिच पर गिरने के साथ 1.3 डिग्री स्विंग होती हुई अनामुल के बल्ले को चकमा देती हुई सीधी पैड पर लगी और अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। जहां अनामुल ने तुरंत डीआरएस लिया लेकिन बॉल ट्रैकिंग में गेंद विकेट को लगती नजर आई और अनामुल जिन्होंने पहले दो गेंद पर सिराज को चौका जड़ा था उनका काम सिराज ने तमाम कर दिया।

साल 2022 में भारत के लिया सर्वाधिक विकेट लेने वाले प्लेयर बने सिराज

Mo. Siraj's inswing blew Anamul's senses, 1.3 degree swing ball created havoc, broke this record

साल 2012 में वनडे श्रृंखला में भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले प्लेयर मोहम्मद सिराज बन गए हैं। जहां मोहम्मद सिराज ने 14 मैच में कुल 22 विकेट 4.38 के इकॉनोमी से लिए हैं।वहीं उन्होंने यजुवेंद्र चहल जिन्होंने 14 मैच में 21 विकेट चटकाए थे उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है। तीसरे पायदान पर प्रसिद्धि कृष्णा 11 मैच में 19 विकेट के साथ  है। वह शार्दुल ठाकुर 15 मैच में 19 विकेट के साथ चौथे स्थान पर हैं।

 विडीओ

;

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here