वीडियो: DRS भी नहीं बचा पाई पाकिस्तान की हार, नसीम शाह के उड़ाए बेन स्टोक्स ने होश, 9 रन पर गिरे आखिरी 5 विकेट

0
44
views
DRS also could not save Pakistan's defeat, Ben Stokes blown away by Naseem Shah, last 5 wickets fell for 9 runs

इंग्लैंड के नए टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स और कोच मैकुलम ने यह साफ पहले ही कर दिया है की वे जीत के लिए टेस्ट खेलेंगे ना की ड्रॉ के लिए जिसकी गवाही चीख चीख कर रावलपिंडी का मैदान दे रहा है। जहां पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने 74 रनों से पाकिस्तान को रौंदकर 20 साल पहले लिए गए कारनामे को दोहरा दिया। जहां अंतिम बार करांची के मैदान पर पाकिस्तान को इंग्लैंड ने 2002 में रौंदा था।

मैच के लेखा जोखा

DRS also could not save Pakistan's defeat, Ben Stokes blown away by Naseem Shah, last 5 wickets fell for 9 runs
PC: Twitter

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 657 रन बनाए जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने पहली पारी में 579 रन बनाए। वहीं इंग्लैंड ने और अधिक आक्रामक रुख अपनाते हुए 35.5 ओवर में 264 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया। जहां जीत के लिए पाकिस्तान को 342 रन की दरकार थी। वहीं दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम 268 रनों पर सिमट गई।

आखिरी 9 रन पर गिरे 5 विकेट

पाकिस्तान ने अपने आखिरी 5 विकेट 9 रन पर गिरे जहां  रॉबिंसन के 81 वें ओवर में सलमान (30) के आउट होने बाद विकेट के पतन का सिलसिला शुरू हुआ। जहां फिर जाहिद महमूद 1 रन, हैरिस रऊफ 0 रन , अजहर अली 40 रन पर आउट हुए और अचानक मैच का रुख इंग्लैंड की ओर मुड़ गया।

नसीम शाह और मोहम्मद अली ने किया संघर्ष डीआरएस ना आई काम

DRS also could not save Pakistan's defeat, Ben Stokes blown away by Naseem Shah, last 5 wickets fell for 9 runs
PC: Twitter

नसीम शाह और मोहम्मद अली ने लगभग 9 ओवर इंग्लैंड की गेंदबाजी झेली जहां केवल आधे घंटे का खेल बचा था वहीं पाकिस्तान की टीम अब भी संघर्ष कर रही थी। इन सब के बीच बेन स्टोक्स ने पूरी टीम को 15 गज पर सेट कर दिया। जहां दवाब पाकिस्तान के बल्लेबजों पर बढ़ाया।

कुछ ओवर तो नसीम और अली ने शानदार ढंग से खेले लेकिन फिर स्टोक्स लीच को लेकर आए और 97 वें ओवर की तीसरी गेंद को नसीम पढ़ नहीं पाए और गेंद स्किड होकर पैड पर लगी। जहां अपील का सिलसिला एक साथ शुरू हुआ और अंपायर ने नसीम को आउट दिया। जहां नसीम शाह ने तुरंत डीआरएस लिया । जहां अंपायर ने अल्ट्रा एज चेक किया उसके बाद बॉल ट्रैकिंग तकनीक से देखा गया की गेंद लाइन पर थी और गेंद सीधी जाकर स्टंप्स पर लग रही थी , फिर क्या था इंग्लैंड के खेमे में खुशी और जश्न का मौहौल शुरू हो गया।

विडियो

;

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here