वीडियो: नसीम शाह को OUT करने बेन स्टोक्स ने 11 प्लेयर्स को 15 गज दूरी पर किया खड़ा, उड़ गए नसीम के होश

0
151
views
Ben Stokes made 11 players stand at a distance of 15 yards to get Naseem Shah OUT, Naseem lost his senses

PAK vs ENG 1St TEST :पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे हैं विपक्षी टेस्ट श्रृंखला का पहला मुकाबला रावलपिंडी में इंग्लैंड ने 74 रनों से जीतकर तहलका मचा दिया ।जहां गेंदबाजों के लिए कब्रगाह कहे जाने वाले इस पिच पर इंग्लैंड के गेंदबाजों ने 20 विकेट चटकाए । वही 17 साल बाद टेस्ट क्रिकेट के लिए वापसी कर रहे इंग्लैंड के प्लेयर ने पाकिस्तान की सरजमी पर इतिहास रचा। कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था जहां पहली पारी में इंग्लैंड ने 657 रन बनाया था ।जिसके जवाब में पहली पारी में पाकिस्तान की टीम ने 578  रन बना  पाई।वहीं दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम ने 264 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया था । जीत के लिए 342 रनों का लक्ष्य पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 268 रनों पर ढेर हो गई।

दूसरी पारी में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने दिखाया दम

Ben Stokes made 11 players stand at a distance of 15 yards to get Naseem Shah OUT, Naseem lost his senses
Pc: Twitter

बेन स्टोक द्वारा लिए गए दूसरी पारी में 264 रनों पर डिक्लेरेशन के बाद क्रिकेट का खेमा दो हिस्सों में बट गया था ।जहां कोई बेनिफिट ओके इस नतीजे को सही ठहरा रहा था तो कोई गलत लेकिन जो भी परिणाम निकलता है वह इंग्लैंड के पक्ष में थे ।जहां प्रेजेंटेशन में भी बेन स्टोक ने साफ किया है कि वह एक्साइटिंग क्रिकेट खेलने के पक्ष में है । पाकिस्तान के कप्तान को भी यकीन था की वे यह मैच जीत सकते हैं लेकिन एंडरसन और रॉबिंसन ने मैच का पाशा ही पलट कर रख दिया। जहां दोनों ने 4/4 विकेट हासिल किया वहीं बाबर आजम का विकेट बेन स्टोक्स ने लिया।

नसीम शाह और मोहम्मद अली नहीं बचा पाए पाकिस्तान की हार

Ben Stokes made 11 players stand at a distance of 15 yards to get Naseem Shah OUT, Naseem lost his senses

पाकिस्तान की दूसरी पारी की बात की जाए तो सर्वाधिक रन शकील ने बनाया जहां उन्होंने 76 रन की पारी खेली ,मोहम्मद रिजवान 46 ,आगा सलमान 30,  इमाम-उल-हक 48 एवं बाबर आजम ने 4 रन का योगदान दिया। वहीं आखरी में मोहम्मद अली और नसीम शाह के ऊपर सारा दारोमदार था। जहां आखरी सेशन के  कुछ होवर इन दोनों ही प्लेयर को खेलने थे ।वही नसीम शाह और मोहम्मद अली ने 50 से अधिक गेंद खेली लेकिन अंत में स्पिनर लीच की गेंद पर नसीम शाह एलबीडब्ल्यू आउट हो गए और इंग्लैंड ने इस मुकाबले को 74 रनों से जीत लिया।

वीडियो

;

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here