Royal Challengers Bangalore Women vs Mumbai Indians Women, 19th Match:एमेलिया की पहले 3 में विकेट और फिर 31 रन की नाबाद पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने बैंगलोर को 4 विकेट से रौंदकर प्वाइंट टेबल के टॉप पर 12 अंकों के साथ आ चुकी हैं। जहां प्लेयर ऑफ द मैच रहीं मुंबई इंडियंस की एमेलिया ने कहर बरपाया। जहां जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांस प्रीमीयर लीग 2023 का 19 का मुकाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया जहां रोमांच से भरे इस मुकाबले को मुंबई इंडियंस ने 4 विकट से जीत कर लीग फेज में अपना यात्रा खत्म किया।
मैच का लेखा जोखा

टॉस जीतकर हरप्रीत कौर ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। पेरी ने 29 रनों का योगदान दिया । ऋचा घोष ने 13 गेंद में 29 रन ठोके वहीं स्मृति ने 24 रन का योगदान दिया।
मुंबई इंडियंस की ओर से एमेलिया ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किया जहां स्मृति , नाईट और कनिका का अहम विकेट हासिल किया।
एमेलिया ने बल्ले से किया भी किया कमाल

एमेलिया ने पांचवे नंबर पर आकर मुंबई इंडियंस को ठहराव दिया और 27 गेंद पर 4 चौके की मदद से 31 रन की नाबाद पारी खेली। जहां अंत तक मैदान पर टिकी रहीं।
कनिका को दिया अपने स्पिन से मात
एमेलिया ने 15 वें ओवर में सफलता अर्जित की। जहां उन्होंने 15वें ओवर की चौथी गेंद पर कनिका को आउट किया। वही इसी ओवर के चौथी गेंद पर कनिका चार्ज करने के लिए आगे बढ़ी जहां एमेलिया ने गेंद को चालाकी के साथ छोटी डाली और यहीं पर कनिका से चूक हुई वहीं यस्तिका भाटिया ने स्टंप्स को उड़ा दिया। जहां आरसीबी की युवा प्लेयर कनिका पूरी तरह चूक गई और 13 गेंद में 12 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ मुंबई की टीम टेबल टॉप पर हैं जहां उनके 12 अंक हो गए हैं। वहीं हार के साथ बंगलोर की टीम ने वूमेन प्रीमियर लीग से विदाई ली।
वीडियो
Kanika Ahuja charges down the pitch but misses!
The #RCB batter departs for 12 as Amelia Kerr scalps her 3️⃣rd wicket of the match 🙌🏻
Follow the match ▶️ https://t.co/BQoiFCRPhD#TATAWPL | #RCBvMI pic.twitter.com/TgfI6k419J
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) March 21, 2023







