UP Warriorz vs Delhi Capitals Women, 20th Matchवूमेंस प्रीमियर लीग 2023 का 20 वां मुकाबला यूपी वारियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई में खेला जा रहा है ।जहां दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वारियर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए ।जीत के लिए दिल्ली की टीम को 139 रनों की आवश्यकता 20 ओवर में है .इस मुकाबले में दिल्ली की धाकड़ ऑलराउंडर एलिस कैप्सी ने कोहराम मचाते हुए सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किया उन्होंने चार ओवर में 26 रन देकर तीन सफलता अर्जित की जिसमें 1 ओवर में उन्होंने दीप्ति शर्मा और सोफी को पवेलियन वापस भेजा।
तहलिया की तूफानी पारी
बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वारियर्स की सलामी बल्लेबाज हेली ने 24 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली। में श्वेता शेरावत ने 19 रनों का योगदान दिया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी मैकग्राथ ने 32 गेंदों पर आठ चौके और दो छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 58 रनों की पारी खेली और टीम का स्कोर 138 रन पर पहुंचाया ।
यूपी की ओर से जोमासेन ने एक , राधा ने दो विकेट हासिल किया। एलिस के खाते में तीन सफलता रही। वहीं अंकतालिका में दिल्ली की टीम 10 अंक के साथ दूसरे और यूपी की टीम 8 अंक के साथ तीसरे पायदान पर है।। जहां मुंबई , दिल्ली और यूपी तीनों टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।
एलिस कैप्सी की जबरदस्त गेंदबाजी

दिल्ली की धाकड़ ऑल राउंडर एलिस ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। जहां उन्होंने 18 वे ओवर में दीप्ति शर्मा और सोफी को चलता किया। जहा। 18 वें ओवर की पहली गेंद पर दीप्ति शर्मा स्टंप आउट हुई। दीप्ति ने 3 रन बनाए। वहीं इसके ठीक बाद उतरी सोफी बड़े शॉट खेलने के लिए आगे बढ़ी जहां तानिया ने बड़े ही जबरदस्त स्टंपिंग कर 0 के स्कोर पर सोफी को मैदान से बाहर भेजा । जहां लगातार विकेट यूपी ने एक ही ओवर में खोए।
वीडियो
Stumping x 2⃣
When @AliceCapsey got Deepti Sharma & Sophie Ecclestone in the same over!
Follow the match ▶️ https://t.co/r4rFmhENd7#TATAWPL | #UPWvDC pic.twitter.com/ixHdbqWH7u
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) March 21, 2023







