Quetta Gladiators vs Islamabad United: क्वेटा ग्लैडिएटर और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच पाकिस्तान सुपर लीग 2023 का तेरवा मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया ।जहां रोमांस से भरपूर इस मुकाबले को इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 63 रनों से जीत लिया एवं अंक तालिका में 6 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच चुके हैं ।
इस मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड के हरफनमौला विकेटकीपर बल्लेबाज आजम खान ने ताबड़तोड़ खेल का प्रदर्शन किया और 42 गेंदों पर 9 चौके और 8 छक्कों की मदद से 97 रन की आतिशी पारी खेली ।इसके साथी आसिफ अली ने 42 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्लैडिएटर्स की टीम 157 रनों पर धराशाई हो गई। मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड के तेज गेंदबाज हसन अली ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए जहां इफ्तिखार का विकेट लेने के साथ ही उनकी बीवी समिया आरजू ने जमकर तालियां बजाईं।
इस्लामाबाद यूनाइटेड की पारी
इस्लामाबाद यूनाइटेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी इस्लामाबाद यूनाइटेड ने अपने पहले 3 विकेट महज 43 रनों पर खो दिए वह इसके बाद बल्लेबाजी करने आए आजम खान ने 42 गेंदों पर 9 चौके और 8 छक्के की मदद से 97 रन की आतिशी पारी खेली।
हालांकि वे शतक से चूके वहीं आसिफ अली ने 24 गेंदों पर 42 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली जिसमें 4 छक्के और एक चौका जड़ा एवं टीम का स्कोर 220 रनों तक पहुंचाया। जिसके जवाब में ग्लैडिएटर की टीम 157 रन पर ढेर हो गई जहां मोहम्मद हफीज ने 26 गेंद में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 48 रन की पारी खेली।
हसन अली ने लिए 3 विकेट पत्नी हुई खुश

पिछले मैच के हीरो रहे हसन अली ने 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। जहां उन्होंने इक्तिखार अहमद को अपनी फुलटॉस गेंद पर चकता किया जहां इफ्तिखार 19 वे ओवर की तीसरी गेंद पर हवाई शॉट खेलने के प्रयास में मिड ऑन पर खड़े आसिफ अली को कैच दे बैठे। जिसके बाद हसन अली की पत्नी ने जमकर तालियां बजाईं और टीम के साथ हसन अली का हौसला बढ़ाया। जहां 19 वे ओवर में हसन अली ने 2 विकेट हासिल किए जहां उन्होंने नसीम शाह को 0 रन पर बोल्ड कर दिया।
वीडियो
Generator chalao yaar @RealHa55an 😜 #SabSitarayHumaray l #HBLPSL8 l #QGvIU pic.twitter.com/elU14joZZ6
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) February 24, 2023







