वीडियो: आश्विन की नाचती गेंद पर थिरके उस्मान ख्वाजा, 0 रन पर हुए आउट, DRS भी नहीं पाई बचा, मैच बना रोमांचक

0
122
views
Usman Khawaja danced on Ashwin's dancing ball, out for 0 runs, DRS could not even save, the match became exciting

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट सभी की निगाहें भारतीय गेंदबाज़ों पर है ।  ऑस्ट्रेलिया  को जीत के लिए 76 रन का टारगेट मिला है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत दूसरी पारी में भारतीय टीम 163 रन पर सिमट गई । जहाँ भारत के लिए पुजारा ने जबरदस्त 59 रन की पारी खेली । वहीँ तीसरे दिन की खेल की शुरुआत में ही भारत को पहली सफलता आश्विन ने दिलाई । जहाँ दूसरी पारी के दूसरी गेंद पर आश्विन ने उस्मान ख्वाजा को चलता कर दिया ।

नागपुर दिल्ली टेस्ट जीतने के बाद भारतीय टीम इंदौर टेस्ट हार चुकी है जहां इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बनी। वहीं अगर भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश करना है तो उसे अहमदाबाद का टेस्ट जो कि 9 मार्च से आयोजित होगा उसे जीतना होगा ।

163 पर सिमटी भारत की पारी

दूसरी पारी में भारत की ओर से  चेतेश्वर पुजारा (59 रन) ने 35वां अर्धशतक ठोका। जहाँ  श्रेयस अय्यर ने भी जबरदस्त 26, कप्तान रोहित शर्मा 12 और विराट कोहली 13 रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन ने 16 रन का योगदान दिया । जहाँ हर रन भारत के लिए उपयोगी रहे । हालाकिं नाथन लायन ने जबरदस्त गेंदबाज़ी की और  8 विकेट चटकाए। भारत ने अपनी पहली पारी में 109 रन पर बनाये थे ।

आश्विन ने लिया उस्मान ख्वाजा का विकेट

Usman Khawaja danced on Ashwin's dancing ball, out for 0 runs, DRS could not even save, the match became exciting



76 रन के जवाब में बल्लेबाज़ी करने उतरे उस्मान ख्वाजा और हेड की जोड़ी पहले ओवर में ही टूटी । जहाँ पारी की दूसरे ही गेंद में आश्विन ने उस्मान ख्वाजा का काम तमाम कर दिया । जहाँ गेंद पड़ने के बाद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर के दस्ताने में गई । जहाँ अंपायर ने उन्हें तुरंत आउट दिया हालाकिं उस्मान ख्वाजा ने डीआरएस लिया लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा ले चुकी थी और उस्मान ख्वाजा को आउट घोषित किया गया । जहाँ 0 रन पर ऑस्ट्रेलिया का विकेट गिरा ।

आपको बता दें की नागपुर और दिल्ली टेस्ट जीतकर भारत ने 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है लेकिन खबर लिखे जाने तक हेड और लाबू शेन तेज गति से रन बनाना शुरू कर दिया । जहाँ गेंद में बदलाव के साथ रन गति तेज हो गई और दोनों ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से जीत दिला दी  ।



वीडियो

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here