Pakistan vs England, 1st Test :पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां बेन स्टोक की अगुवाई में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।पहले दिन के खेल समाप्ति पर इंग्लैंड की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 506 रन बनाकर इतिहास रच दिया है। इंग्लैंड ने 112 साल के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए यह कारनामा करने में कामयाबी हासिल की है . इस मुकाबले में इंग्लैंड के चार बल्लेबाजों ने पहले ही दिन शतक जड़ इतिहास रच दिया है। वहीं ब्रुक ने पाकिस्तान के स्पिनर सऊद के एक ओवर में 6 चौके जड़ बवंडर मचा दिया। जहां यह देख कप्तान बेन स्टोक्स हस्ते हस्ते लोट पोट हो गए। आगे खबर विस्तार से ।
इंग्लैंड के टॉप 4 बल्लेबाजों ने जड़ा शतक Four batsmen scored centuries on the first DAY PAKISTAN)
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली और बेन डकेट ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और पहले विकेट के लिए 233 रन जोड़े . जहाँ उनकेअलावा, हैरी ब्रूक और ओली पोप ने भी शतक पाकिस्तान के खिलाफ पहले ही दिन शतक ठोक दिया । जैक क्रॉली ने 122, ओली पोप ने 108, बेन डकेट ने 107 और हैरी ब्रुक ने नाबाद 101 रन बनाए। ऐसा टेस्ट इतिहास में पहली दफा हुआ की पहले दिन चार शतक ठोके गए ।
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ओ पर बरसे इंग्लिश प्लेयर

पाकिस्तान की टीम जो कि अपने तेज गेंदबाजी यूनिट के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है उसकी पोल इंग्लैंड के प्लेयर ने खोल दी जहां टॉप चार बल्लेबाजों ने शतक जड़ पाकिस्तान के तेज गेंदबाज था अपिनर यूनिट की धज्जियां उड़ा दी। जहाँ नसीम शाह और रउफ बेदम नज़र आये । इंग्लैंड के बल्लेबाज़ पूरी तौर पर हावी रहे ।
ब्रुक्स ने सऊद शकील के ओवर में लगातर 6 चौके जड़ मचाया कोहराम
पारी के 68 वे ओवर में हैरी ब्रूक ने शकील को रिमांड पर लिया और दनादन शॉट खेले । जहाँ एक के बाद एक गेंद सीमा रेखा से टकराती नज़र आई । वहीँ ड्रेसिंग रूम से बेन स्टोक्स अपनी हसी नहीं रोक पा रहे थे और दूसरी ओर शकील के मुँह 6 चौके के बाद उतर सा गया था । जहाँ ब्रूक ने कवर, मिड ऑन, एक्स्ट्रा कवर की दिशा में ये सारे शॉट्स खेले और टेस्ट को टी 20 बना दिया ।
वीडियो
Six fours in an over for Harry Brook to Saud Shakeel 🔥🙌🏻#PAKvENG #PAKvsEng #PakistanCricket
— Cricket.Social (@_cricketsocial) December 1, 2022







