TATA IPL 2023 Auction :मिनी ऑक्शन में 405 प्लेयर्स पर लगेगी बोली, रहाणे-इशांत पर अनसोल्ड रहने का खतरा तो इन पर हो सकती है पैसों की बारिश 

0
48
views
TATA IPL 2023 Auction: 405 players will be bid in mini auction Rahane-Ishant in danger of remaining unsold, money may rain on them
PC: TWITTER

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन के लिए 405 प्लेयर्स का भाग्य का फैसला मिनी ऑक्शन में इसी महीने के अंत में कोच्चि में होगा । जहाँ कुछ नामों को लेकर संशय बरक़रार है की उन्हें कोई अपनी  टीम का हिस्सा बनाएगी या अनसोल्ड रहकर वह रिटायरमेंट के एक कदम और नजदीक चले जायेगें ।जी  हाँ आपने ठीक समझा रहाणे और तेज गेंदबाज़ इशांत शर्मा ऐसे दो नाम हैं जिनपर फैंस की निगाहें होंगी । वहीँ चेन्नई ऐसी टीम है जो रहाणे पर अपना दाव खेल सकती है । वहीँ इसी क्रम में

आईपीएल 2023 नीलामी :

1 कुल खिलाड़ी 405 प्लेयर
2 भारतीय – 273 प्लेयर
3 विदेशी खिलाड़ी 132 प्लेयर
4 एसोसिएशन नेशन 4 प्लेयर
5 कैप्ड खिलाड़ी 119 प्लेयर
6 अनकैप्ड खिलाड़ी 282 प्लेयर

 

आईपीएल 2023 नीलामी में खिलाड़ियों के सेट (SET OF PLAYERS IN IPL 2023 AUCTION)

• सेट 1 – मयंक अग्रवाल, रूट, केन, ब्रूक, रोसौव, रहाणे
• सेट 2 – ग्रीन , एस क्यूरन, बेन स्टोक्स, सिकंदर रज़ा, ओडियन स्मिथ , होल्डर, शाकिब
• सेट 3 – लिटन दस , मेंडिस, पूरन, साल्ट , बैंटन, क्लासेन
• सेट 4 – झे, ईशांत, जॉर्डन, उनादकट, मिलने, टॉपल

सेट 5 – अकील, मयंक, मुजीब, आदिल, शम्सी, ज़म्पा।

स्टोक्स और ग्रीन पर होगी निगाहें

शीर्ष आलराउंडरों की बात की जाये  इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन आकर्षण का केंद्र होंगे। जहाँ केवल 87 खाली स्थानों के लिए कुल 405 खिलाड़ियों ने अर्जी दी है ।।इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान स्टोक्स और ग्रीन की बेस  कीमत दो करोड़ है ।

इन टीमों के पास बचे हैं इतनी धनराशि

पंजाब किंग्स पास 32.20 करोड़ रुपए की धनराशि बची है. चेन्नई सुपर किंग्स (20.45 करोड़ रुपये), लखनऊ सुपर जाइंट्स (23.35 करोड़ रुपये), मुंबई इंडियंस (20.55 करोड़ रुपये), दिल्ली कैपिटल्स (19.45 करोड़ रुपये) और गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स (19.25 करोड़ रुपये) बचे हैं । जहाँ पूरन , स्टोक्स , ग्रीन को खरीदने की होड़ होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here