वीडियो: BAN के खिलाफ गरजने को तैयार Virat Kohli, नेट्स में अक्षर की गेंद पर जड़ा तूफानी “छक्का”, अक्षर पटेल हुए हक्का-बक्का

0
52
views
Virat Kohli ready to roar against BAN, hit Akshar's ball in the nets for a stormy six
PC: TWITTER

ND vs BAN 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बीच  14 दिसंबर से पहला टेस्ट का आगाज होगा जहाँ रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कमान लोकेश राहुल के पास होगी वहीँ किसी एक खिलाडी पर इस मैच में खास नज़र होगी तो वे होंगे विराट कोहली । जहाँ विराट कोहली ने कुछ दिन पहले  जिस मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी शतक जड़ा था उसी मैदान टेस्ट मुकाबला शुरू होने वाला है । लिहाजा बल्लेबाज़ों के लिए यहाँ काफी रन होने की उम्मीद है । वहीँ नेट्स में भी विराट छक्के और चौकले में डील करते आये नज़र ।

लोकेश राहुल ने टेस्ट सीरीज से पहले यह साफ़ कर दिया था  की वे आक्रामक खेल की ओर डेक रहे हैं और टीम यहाँ से अगले सभी 6 टेस्ट मैच जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद को जीवित रखना चाह्गें । इसकी कर्म में विराट कोहली और अन्य प्लेयर नेट्स पर जोरदार प्रक्टिस करते नज़र आये । जहाँ विराट कोहली ने प्रेक्टिस के दौरान कई हवाई शॉट्स खेले।

विराट कोहली ने जड़ा तूफानी छक्का

टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के स्तम्भ और पूर्व कप्तान विराट कोहली का विराट रूप ट्रेनिंग सेशन में देखने मिला जहाँ  वे  नेट्स में जमकर पसीना बहाने के साथ अधिक आक्रामक अंदाज़ में प्रैक्टिस करते नज़र आये । जहांउन्होंने हमवतन स्पिनर अक्षर पटेल की गेंद पर स्टेप आउट कर जबरदस्त हवाई शॉट खेलकर गेंद को सीमा रेखा के पार कर दिया । जिसे देखकर  अक्षर स्तब्ध रह गए जिसके बाद  दोनों प्लेयर को हस्ते हुए देखा गया ।

विराट कोहली के पास द्रविड़ से आगे निकलने का मौका

Virat Kohli ready to roar against BAN, hit Akshar's ball in the nets for a stormy six
PC: BCCI

आंकड़ों के लिहाज से बात की जाये तो बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में विराट को राहुल द्रविड़ को पछाड़ने का मौका होगा । जहाँ  बांग्लादेश में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय प्लेयर की सूचि  में द्रविड़ 10 पारियों में 70 की औसत से  560 रन बनाये हैं वहीँ  विराट कोहली 4 मैचों की 5 पारियों में 78 की औसत से 392 रन बनाये हैं वहीँ अगर इस श्रृंखला में विराट कोहली 169 रन बना लेते हैं तो वे राहुल द्रविड़ को रन के लिहाज से पछाड़ देंगे ।

वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here