India vs Australia, 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा और निर्णायक मुकाबला अहमदाबाद की नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है ।जहां पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 480 रन बनाए जिसके जवाब में तीसरे दिन के खेल समाप्ति तक भारतीय टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 289 रन बना लिए हैं जहां विराट कोहली 59 रन और रविंद्र जडेजा 16 रन बनाकर नाबाद है।
वहीं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ जो की अपनी चालाकी के लिए पूरे क्रिकेट जगत में माहिर हैं। उनकी चालाकी को अंपायर ने भांपते हुए ऐसा पलटवार किया की स्मिथ के होश ठिकाने आ गए आगे पूरी खबर विस्तार से ।
शुभमन का जबरदस्त शतक
शुभमन गिल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टेस्ट करियर का अपना दूसरा शतक ठोका। जहां इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 91 रन की अपनी बेस्ट पारी खेली थी वही अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उन्होंने 128 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल अपना पुराना रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तोड़ दिया है।
गिल ने 235 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और एक छक्के की मदद से 128 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं अब शुभमन गिल का टेस्ट करियर का सर्वाधिक स्कोर है।
विराट कोहली और जडेजा मैदान पर मौजूद
चेतेश्वर पुजारा के 42 रन की पारी पर आउट हो जाने के बाद विराट कोहली और जडेजा ने पारी को संभाला। जहां जडेजा 16 रन नाबाद और विराट कोहली 59 रन बनाकर नाबाद हैं। जहां भारत अभी 191 रन पीछे हैं।
अंपायर से चालाकी करने चले थे स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ अंपायर से चालाकी करने चले थे। जहां उनकी चालाकी को अंपायर ने अपनी सटीक निर्णय से खारिज कर दिया। यह घटना पारी के18 वें ओवर की है जब नाथन लायन की गेंद शुभमन गिल के पैड पर लगी और स्टीव स्मिथ ने डीआरएस लिया। जहां बाल ट्रैकिंग पर यह दिखा की गेंद स्टंप छूती हुई निकली और अंपायर के not out के निर्णय मान्य हुआ। वहीं स्मिथ चाह रहे थे की ऑस्ट्रेलिया यह रिव्यू रिटेन कर ले। लेकिन अंपायर ने ऐसा नहीं होने दिया।
चालक स्मिथ ने अंपायर से कहा कि रिव्यू रिटेन होना चाहिए लेकिन अंपायर ने कहा कि पिचिंग आउटसाइड ऑफ हुई है और इंपैक्ट आउटसाइड है इसलिए इसके रिव्यू रिटेन नहीं होगा। जहां चालक स्मिथ के होश को अंपायर ने उड़ा दिया।
वीडियो
— Anna 24GhanteChaukanna (@Anna24GhanteCh2) March 11, 2023







