India vs Australia, 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे और आखिरी निर्णायक टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 480 रनों के जवाब में तीन विकेट पर 289 रन बना लिए हैं। स्टंप्स पर विराट कोहली 59 और रवींद्र जडेजा 16 रन के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे। जहां भारत ने अप्रचारिकता के लिए फॉलो ऑन भी बचा लिया। जडेजा और विराट कोहली मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के फील्डरों की परेड भी लगवा रहे हैं। वहीं विराट कोहली ने 107 गेंद में 50 रन बना लिया जहां यह उनका टेस्ट कैरियर का 29 वा अर्धशतक रहा। वहीं उन्होंने लारा के बड़े रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
गिल ने ठोका दूसरा शतक
ओपनर शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने इस साल 5वां इंटरनेशनल शतक जमाया है। यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक है।इससे पहले ऑस्ट्रेल्या के ख़िलाफ़ उन्होंने 91 रन की पारी खेली थी।
विराट कोहली का 29 वा टेस्ट अर्धशतक

गौरतलब है कि भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 107 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक ठोका जहां उनके बल्ले से 14 महीने के बाद अर्धशतकीय पारी निकली। वह टेस्ट क्रिकेट में उनका 29 वा अर्धशतक रहा।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर की सूची
सर्वाधिक रन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाने के टॉप 3 की सूची में अब विराट कोहली दूसरे पायदान पर आ चुके हैं जहां उन्होंने ब्रायन लारा द्वारा बनाए गए 4714 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है जहां अब विराट कोहली 4720 रन बनाकर उनसे आगे निकल गए हैं वही पहले पायदान पर सचिन तेंदुलकर 6707 रन के साथ हैं।
भारतीय सरजमीं पर पूरे किए 4000 रन
विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में भारतीय सरजमीं में 4000 रन पूरा कर लिया । टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली ने कुल 108 मैच में 8300 रन के अवसर से बनाया उन्होंने 29 अर्धशतक और 27 शतकीय पारी खेली है।







