भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टेस्ट श्रृंखला का चौथा और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। जहां ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के 480 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने खबर लिखे जाने तक 120 रन पर अपना एक विकेट गंवाया है ।जहां रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में 35 रन बनाए हालांकि दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से वे कुहनामेन की गेंद पर लबुशेन द्वारा लपके गए लेकिन इससे पहले उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया एवं इंटरनेशनल क्रिकेट में 17000 रन बनाने की उपलब्धि भी प्राप्त कर लिए आगे खबर विस्तार से
रोहित शर्मा ने बनाए 35 रन
रोहित शर्मा ने 58 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली जहां पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा और सुमन जी के बीच 74 रनों की साझेदारी महज 21 ओवर के अंदर हो गई।
रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 17000 रन
अगर एक्टिव प्लेयर की बात की जाए तो 17000 से अधिक रन बनाने वाले इंटरनेशनल प्लेयर की श्रेणी में विराट कोहली टॉप पर 25047 रन के साथ हैं। वही जो रूट 18048 रन के साथ डेविड वॉर्नर 17059 और रोहित शर्मा अब 17011 रन बनाए हैं।
रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

पारी के आधार पर घरेलू मैदान पर भारत की ओर से सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले पेट की सूची में रोहित शर्मा दूसरे पायदान पर आ चुके हैं जहां उन्होंने 2000 रन बनाने के लिए महेश 36 पारियां ली वहीं उन्होंने सचिन तेंदुलकर जिन्होंने घरेलू मैदान पर 2023 रन बनाने के लिए 38 पारियों ली थी उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
घर पर 2000 टेस्ट रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय (पारी)
33 – एम अजहरुद्दीन
36 – रोहित शर्मा*
36 – चेतेश्वर पुजारा
38 – सचिन तेंदुलकर
39 – वीरेंद्र सहवाग
39 – विराट कोहली
40 – राहुल द्रविड़







