वेस्टइंडीज और भारत (West Indies vs India, 1st Test) के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला का पहला मुकाबला डोमिनिका में खेला जा रहा है ।जहां टॉस जीतकर वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रनों पर धराशाई हो गई। इसके जवाब में खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 231 रन बना लिया है .भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और रोहित शर्मा ने शतक ठोक कर भारतीय टीम को मजबूती प्रदान कर दी है। वॉइस मुकाबले में रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर का दसवां शतक ठोक दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज करवा लिया है।
यशस्वी जयसवाल और रोहित शर्मा के बीच दोहरे शतकीय साझेदारी
वेस्टइंडीज के बनाए गए 150 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज एसएससी जयसवाल और रोहित शर्मा ने कहर बरपाया . दोनों ने मिलकर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की जहां दोनों छोर से रन बनते गए ।वही यशस्वी जयसवाल ने अपने डेब्यू मैच में ही इतिहास रचते में शतक ठोक दिया ।वहीं भारत की ओर से ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने ।वहीं दूसरी और कप्तान रोहित शर्मा भी पीछे नहीं हटे जहां उन्होंने टेस्ट करियर का अपना 10वां टेस्ट शतक ठोक दिया।
रोहित शर्मा की पारी

रोहित शर्मा (ROHIT sHARMA) ने 221 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और दो छक्के की मदद से 103 रन की शानदार पारी खेली। टेस्ट क्रिकेट के आंकड़ों की बात की जाए तो रोहित शर्मा ने 86 पारियों में 3540 रन बनाए है, जहां उनका स्ट्राइक रेट 46 का रहा है ।वही टेस्ट करियर में रोहित शर्मा ने 10 शतक और 14 अर्धशतकीय पारी खेली हैं।
टूटे ये रिकॉर्ड
भारत की सलामी जोड़ी द्वारा सर्वाधिक गेंदों का सामना किया गया
492 – रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल बनाम दक्षिण अफ्रीका, विशाखापत्तनम, 2019
461 – वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ बनाम PAK, लाहौर, 2006
454 – यशस्वी जयसवाल और रोहित शर्मा बनाम वेस्टइंडीज, रोसेउ, 2023
407 – मुरली विजय और शिखर धवन बनाम BAN, फतुल्लाह, 2015
भारत के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने घर से बाहर टेस्ट में शतक बनाए (एक ही पारी में)
विजय मर्चेंट और मुश्ताक अली बनाम इंग्लैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड, 1936
सुनील गावस्कर और कृष्णमाचारी श्रीकांत बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 1985-86
वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ बनाम PAK, लाहौर, 2006
वसीम जाफ़र और दिनेश कार्तिक बनाम BAN, मीरपुर, 2007
मुरली विजय और शिखर धवन बनाम BAN, फतुल्लाह, 2015
यशस्वी जयसवाल और रोहित शर्मा बनाम वेस्टइंडीज, रोसेउ, 2023
76 वें ओवर की तीसरे गेंद पर अथानाजे की गेंद पर रोहित शर्मा ने एक रन के साथ अपना टेस्ट शतक पूरा किया। हालाकि इसके ठीक बाद वे अगली ही गेंद पर अथानजे की गेंद पर कैच आउट हुए।
वीडियो
Here we go !!
A great Comeback for The HITMAN ! 🔥
What a Century !!#WIvIND #RohitSharmapic.twitter.com/mPFA8XXLZu— Mufaddal Vohra (@SohitPathak_07) July 13, 2023







