भारत वेस्टइंडीज(West Indies vs India, 1st Test) के बीच पहला टेस्ट मुकाबला डोमिनिका के मैदान पर खेला जा रहा है ।जहां वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए इसके जवाब में पहली पारी में भारतीय टीम ने दूसरे दिन के दूसरे सत्र में बिना किसी नुकसान के खबर लिखे जाने तक 218 रन बना लिए हैं ।जहां भारत के सलामी बल्लेबाज और टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले यशस्वी जयसवाल ने तूफानी पारी खेलते हुए 215 गेंदों पर 11 चौके की मदद से शतक ठोक दिया है ।वहीं भारत की ओर से डेब्यू करते हुए शतक बनाने वाले तीसरे भारतीय प्लेयर बनने का गौरव हासिल कर लिया।
रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल के बीच दोहरी शतकीय साझेदारी
वेस्टइंडीज को 150 रनों पर धराशाई करने के बाद भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और रोहित शर्मा ने कहर बरपा दिया है। जहां दोनों ने मिलकर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। आलम यह है कि खबर लिखे जाने तक यशस्वी जयसवाल और रोहित शर्मा ने मिलकर पहले विकेट के लिए 218 रन बना लिए हैं , यशस्वी जयसवाल दो 102 रन पर तथा रोहित शर्मा 91 रन पर मैदान पर टिके हुए है।
यशस्वी जयसवाल ने रचा इतिहास

बाएं हाथ के युवा यशस्वी जयसवाल ने इतिहास रच दिया है जहां वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करते हुए उन्होंने 215 गेंदों पर 11 चौके की मदद से शतक ठोका। जानू ने अपनी पारी में संयम के साथ आक्रामक रवैया भी समय-समय पर निभाया। यशस्वी जयसवाल ने 7 चौके की मदद से 105 गेंदों का सहारा लेते हुए पहले अपना अर्धशतक पूरा किया इसके बाद उन्होंने 215 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर इतिहास के पन्नों में खुद को अमर कर लिया है।
भारत के लिए टेस्ट डेब्यू पर सबसे कम उम्र में शतक ठोके वाले प्लेयर
18 वर्ष 329 दिन – पृथ्वी शॉ बनाम वेस्टइंडीज, राजकोट, 2018
20y 126d – अब्बास अली बेग बनाम इंग्लैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड, 1959
20 वर्ष 276 दिन – गुंडप्पा विश्वनाथ बनाम ऑस्ट्रेलिया, कानपुर, 1969
21 वर्ष 196 दिन – यशस्वी जयसवाल बनाम वेस्टइंडीज, रोसेउ, 2023
टेस्ट डेब्यू पर सलामी बल्लेबाज के रूप में शतक (भारत)
187 – शिखर धवन बनाम ऑस्ट्रेलिया, मोहाली, 2013
134 – पृथ्वी शॉ बनाम वेस्टइंडीज, राजकोट, 2018
100* – यशस्वी जयसवाल बनाम वेस्टइंडीज, रोसेउ, 2023
70 वें ओवर की पहली ही गेंद पद जयसवाल ने अथाजे की गेंद पर लेग साइड की दिशा में एक रन भागकर जयसवाल ने अपने शानदार शतक पूरा कर हवा में उछलकर जश्न मनाया। जहां जयसवाल ने अंत में शुभमन गिल के जश्न को कॉपी करते हुए बाऊ किया। जहां पुरा स्टेडियम तालियों के साथ गूंज उठा। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करते हुए शतक ठोके। वाले लिस्ट में रोहित शर्मा 177 रन, पृथ्वी शॉ 134 रन और अब जयसवाल 100* मौजुद हैं।
वीडियो
This is called emotion, So happy for you boy !!
what an incredible journey, What a moment !!#WIvIND #YashasviJaiswal pic.twitter.com/udWyoe8r08— Mufaddal Vohra (@SohitPathak_07) July 13, 2023







