आईपीएल 2022 के लिए भारतीय क्रिक्रेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा 70 मैचों के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। जहां इस बार दो ग्रुप में टीमों का विभाजन किया गया है। जहां सभी 10 टीमों ने अपनी संरचना मजबूत करने के लिए पहले ही प्लेयर्स का चुनाव कर टीम में जगह दे दी है।
वहीं मिस्टर आईपीएल कहे जाने वाले सुरेश रैना अनसोल्ड रहे । वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मैनेजमेंट भी रैना को टीम समीकरण की दुहाई देते हुए किनारा किया। वहीं आखिरकार इन सभी घटनाओं के बाद सुरेश रैना ने अब चुप्पी तोड़ी है। जहां सुरेश रैना सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं कहां वह फिटनेस के कई पोस्ट फैंस से शेयर करते हैं वहीं अब उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर बड़ा रिएक्शन दिया है, जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
साल 2008 से रहे हैं सुरेश रैना चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा
आपको बता दें की साल 2008 से चेन्नई टीम का अटूट हिस्सा सुरेश रैना रहे हैं जहां आपको बता दें की सुरेश रैना आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 5 सूची में भी शामिल हैं। लेकिन रैना के लिए सब कुछ साल 2019 के बाद बदल गाया।
जहां साल 2020 में निजी कारण की वजह से सुरेश रैना यूएई से आईपीएल के दौरान ही वापसी कर ली थी। जिसका खामयाजा टीम को उठाना पड़ा था वहीं साल 2021 में भी रैना ने केवल एक अर्धशतकीय पारी खेली और फील्ड से ऑन एंड ऑफ ही रहे। और इस बार 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले रैना को कोई भी खरीदार नहीं मिला। यही नहीं किसी भी टीम ने रैना को लेने से चुप्पी साध दी ।
रैना ने तोड़ी चुप्पी और लिखा
हाल में अब जब सब टीम मेट आईपीएल की तैयारी को लेकर प्रैक्टिस सेशन के लिए जा रहे हैं तो रायडू जिन्हे फिर से चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने खेमें में शामिल किया वह अब चेन्नई कैंप में पहुंच गए हैं। जहां सूरत में प्रैक्टिस सेशन शुरू हो गया है। वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स गुजरात में प्रैक्टिस करेगी।
Suresh Raina comments Legend on a post of Ambati Rayudu shared by team Chennai.#SureshRaina #AmbatiRayudu #MSDhoni #Chennai #IndianT20League #T20 #Cricket #SocialMedia #BetHive pic.twitter.com/ocED3VMsvS
— BetHive (@The_BetHive) March 3, 2022
वहीं उनका प्रैक्टिस वेन्यू होगा वहीं रायडू की पोस्ट को चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया गया जहां सुरेश रैना ने लिखा ” लेजेंड” और उसके साथ एक दिल का इमोजी डाला। जो की दर्शाता है की अभी भी उनका टीम मेट के प्रति सम्मान और समर्पण कितना अधिक है। अभी भी कही नही फैंस को आस है की सुरेश रैना को टीम में स्थान मिलेगा। कुछ इस तरीके के दिल को बड़ा करते हुए चेन्नई सुपर किंग के प्लेयर के प्रति अनसोल्ड रहे रैना ने चुप्पी तोड़ी है जिसे पूरा क्रिकेट जगह सराहना कर रहा है।







