वीडियो: संजू सैमसन ने 7 छक्के ठोक मचाई तबाही, रणजी ट्रॉफी में झारखण्ड के खिलाफ उड़ाया गर्दा, अंपायर के उड़े होश !

0
199
views
Jharkhand vs Kerala, Elite Group C
PC: TWITTER

Jharkhand vs Kerala, Elite Group C :रणजी ट्रॉफी 2022 का महाकुम्भ का रोमांच शुरू हो चुका है।रणजी ट्रॉफी के नए सीजन (2022-23) का आगाज आज 13 दिसंबर 2022 से हो चूका है । जहाँ पहले दिन कई टीम आपस में भिड़ी जहाँ यह रणजी ट्रॉफी कई बाहर चल रहे टीम इंडिया के प्लेयर की किस्मत तय करने वाली है जिनमे सबसे प्रमुख नाम संजू सैमसन , इशांत शर्मा , रहाणे के हैं . बरहाल केरल और झारखंड के बीच रांची में खेले गए मुकाबले के पहले दिन  केरल के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन ने धमाकेदार बल्लेबाज़ी पेश कर दर्शकों का दिल जीत लिया । जहाँ हर गेंदबाज़ों की कुटाई जमकर की ।

संजू सैमसन ने जड़े 7 छक्के

केरल की ओर से नंबर 5 पर बल्लेबाज़ी करने आये  संजू सैमसन ने 108 गेंदों में 4 चौके-7 छक्के की मदद से  72 रन ठोके । जहाँ हर छक्के के साथ अंपायर भी अचंभित होकर संजू को देखते नज़र आये ।संजू सैमसन ने झारखण्ड के हर गेंदबाज़ की कुटाई बेखौफ अंदाज़ में की । जहाँ हर गेंदबाज़ की कुटाई बिना किसी भेदभाव की संजू ने की । वहीँ 72 वे ओवर में संजू सैमसन का विकेट उत्कर्ष ने लिया जहाँ उन्होंने ईशान किशन के हाथों उनको कैच आउट करवाया।

केरल की पारी

केरल की ओर से  रोहन प्रेम ने 201 गेंदों में 9 चौके की मदद से 79 रन ठोके रोहन ने 50 रन ठोके । अक्षय चंद्रन और सिजोमन जोसेफ ने भी अच्छी बल्लेबाजी की जहाँ अक्षय 39 और सिजोमन जोसेफ 28 रन बनाकर मैदान पर हैं । पहले दिन की सम्पति पर केरल ने 90 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 296 रन बनाये । झारखण्ड की ओर से सेहबाज़ नदीम ने 3 और उत्कर्ष ने 2 विकेट हासिल किये ।

बांग्लादेश के खिलाफ नहीं मिली संजू को जगह

संजू सैमसन को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज में जगह नहीं दी गई है । टीम इंडिया का बांग्लादेश के खिलाफ 14 दिसंबर से पहले टेस्ट सीरीज का  आगाज करेगी ।

वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here