MCC New Rule: आ गए 4 नए नियम, नॉन स्ट्राइकर से लेकर मांकडिंग के बदले बड़े नियम, आश्विन का वीडियो हुआ वायरल

0
101
views
MCC New Rule: 4 new rules have come, from non-striker to Mankading, big rules, Ashwin's video went viral
PC: IPLT20/Twitter

मेलबोर्न क्रिकेट क्लब (MCC) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) को क्रिकेट के कुछ नियम में संसोधन करने के तहत लम्बी विवेचना के बाद सुझाव साझा किया था ।आपको बता दें की की मेलबोर्न क्रिकेट क्लब के सुझावों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल नियमों मवि संसोधन कर पारित करती है । वहीँ इसी कड़ी में 1 अक्टूबर से 3 बड़े नियम को लागू कर दिया जायेगा जिसकी आधिकारिक पुस्टि की जा चुकी है ।  टी20 विश्व कप 2022 से पहले इन नियमों को पारित कर दिया जायेगा जहाँ वर्ल्ड कप में इन रूल का पालन करना प्लेयर्स का कर्त्तव्य होगा ।

लॉ 38.3: मांकडिंग का नियम भी बदला ( रन आउट दिया गया करार)

लॉ 41.16 (अनुचित खेल) से कानून 38 (रन आउट ) में तब्दील कर दिया गया है. गौरतलब है की यदि नॉन स्ट्राइक एन्ड पर खड़ा प्लेयर गेंदबाज़ की गेंदबाज़ी के दौरान पहले क्रीज से बाहर निकल जाता है तो गेंदबाज अब उन्हें रन आउट कर सकते हैं ।इसे पहले इसे अनफेयर प्रैक्टिस माना जाता था । अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर को कुछ इसी तरीके से आउट किया था, जिसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी ।

लॉ- 18 : नया बल्लेबाज लेगा स्ट्राइक

लॉ-18.11 में में संसोधन किया गया है , मैच में कोई प्लेयर  कैच आउट हो जाता है तो नया बल्लेबाज अगली गेंद का सामना  स्ट्राइक पर आएगा। वहीँ पहले कैच को पकड़ने से पहले छोर बदलने वाला प्लेयर स्ट्राइक पर रहता था । वहीँ इस नियम से गेंदबाज़ों को सर्वाधिक फायदा मिलेगा जहाँ अब मैच और जीत और हार का फैसला गेंदबाज़ तय कर सकेगें।

लॉ 20.4.2.12 : डेड बॉल

कोई भी ऐसी  चीजें  जिससे खेल में व्यवधान पड़ता है और खेल रुकता है तो उस समय अब अंपायर के पास नए नियम के अनुसार पावर होगा की वह उस गेंद को डेड बॉल घोषित कर सकते हैं । जहाँ किसी भी व्यवधान को देखते हुए अंपायर अपना निर्णय ले सकते हैं ।

लॉ 41. 3 : क्रिकेट गेंद पर अब प्लेयर नहीं लगा सकेगें थूक

नए रूल के अनुसार अब कोई भी  गेंदबाज गेंद पर लार या थूक का  इस्तेमाल नहीं करेंगे.  एमसीसी के अनुसार  थूक के इस्तेमाल से स्विंग अदि पर फर्क नहीं आता प्रभाव नहीं पड़ा है इसलिए नए मानकों के अनुसार अब लार या थूक लगाना बैन कर दिया गया है ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here