IND vs ENG: “करो या मरो मैच” में इंग्लैंड ने टॉस जीता, भारत की पारी लड़खड़ाई, अन्या श्रुबसोल ने रचा इतिहास, देखें खतरनाक XI

0
116
views
IND vs ENG: England won the toss in do or die match, India's innings faltered, Anya Shrubsole created history, see dangerous XI
PC: BCCIWomen/twitter

भारत और इंग्लैंड के बीच विश्व कप का बेहद अहम मुकाबला बे ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। जहां इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। यह मैच इंग्लैंड के लिए बेहद अहम है अगर ये मैच इंग्लैंड हारती है तो इंग्लैंड वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो जायेगी।

टॉस

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वहीं मिताली राज से पूछे जाने पर उन्होंने यह कहा की उन्हें टॉस जीतकर बल्लेबाजी ही करनी थी। पिच फ्लैट है जहां बल्लेबाजों को मदद मिलती नजर आयेगी।

भारत की पारी लड़खड़ाई

भारत की बात की जाए तो स्मृति और यस्तिका भाटिया ने पारी की शुरुआत करने मैदान पर उतरे हैं। हालाकिं  खबर लिखे जाने तक भारत ने 3.2 ओवर में 18 रन पर एक विकेट खो दिया है ।जहाँ भाटिया 8 रन पर आउट हुई । वहीँ 5.2 ओवर में भारत ने 25 रन पर 2 विकेट खो दिए हैं , जहाँ मितली राज 1 रन पर आउट हो गई हैं । भारत को तीसरा झटका दीप्ती के रूप में लगा जहाँ वह 0 रन पर रन आउट हो गई हैं । भारत का स्कोर 9 ओवर में 30 रन पर 3 विकेट हो चूका है ।

महिला वनडे में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक विकेट:

IND vs ENG: England won the toss in do or die match, India's innings faltered, Anya Shrubsole created history, see dangerous XI
PC: BCCIWomen/twitter

164 – कैथरीन ब्रंट
136 – जेनी गुन्नी
129 – लौरा मार्शो
102 – क्लेयर टेलर
101 – ईसा गुहा
100* – अन्या श्रुबसोल

स्मृति और हरमनप्रीत कौर फॉर्म में

पिछले मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज टीम को रौंदा था। जहां स्मृति और हरमनकौर ने शतकीय पारी खेलकर खोया हुआ लय हासिल किया था। वहीं दोनों ही प्लेयर शानदार खेल का प्रदर्शन कर रही हैं।

इंग्लैंड के लिए करो या मरो की स्तिथि

यह मैच अगर इंग्लैंड की टीम हारती है तो वर्ल्ड कप 2022 से बाहर होने वाली टीम में पाकिस्तान का साथ देती नजर आयेगी।

पॉइंट्स टेबल में भारत और इंग्लैंड की स्तिथि

पॉन्ट्स टेबल की बात की जाए तो भारतीय टीम 3 जीत के साथ टॉप 3 में 6 अंकों के साथ हैं। वहीं इंग्लैंड की टीम तीन हार के साथ सातवें पायदान पर है। जहां खेले गए कुल 3 मैचों में इंग्लैंड को तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

टीम

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन):

स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, मिताली राज (सी), दीप्ति शर्मा, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (डब्ल्यू), स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़

इंग्लैंड महिला (प्लेइंग इलेवन):

डेनिएल व्याट, टैमी ब्यूमोंट, हीथर नाइट (सी), नताली साइवर, एमी एलेन जोन्स (डब्ल्यू), सोफिया डंकले, कैथरीन ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन, केट क्रॉस, चार्लोट डीन, अन्या श्रुबसोल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here