IND vs ENG: अन्या श्रुबसोल ने रचा इतिहास, यस्तिका को बोल्ड कर किया विकटों का शतक पूरा, बनी ऐसी छठी इंग्लिश प्लेयर

0
86
views
IND vs ENG: Anya created history, completed her century by bowling Yastika, became the sixth English player
PC: BCCI Women/Twitter

भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी वुमन कप 2022 का 15 वां मैच बेवल के मैदान पर खेला जा रहा है। जहां इंग्लैंड के लिए करो या मरो की स्थिति वाला मैच है। अगर यह  मैच इंग्लैंड की टीम हारती है तो उनकी वर्ल्ड कप 2022 से विदाई हो जाएगी ।वही इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया है। वही अन्या श्रुबसोल ने यशिका भाटिया को 89 पर बोल्ड कर इतिहास रच दिया। इस इंग्लिश प्लेयर ने  वनडे में अपने विकटों  का शतक पूरा किया।

इंग्लैंड की ओर से एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ियों की सूची में छठे पर अनाया

महिला वनडे में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक विकेट:
164 – कैथरीन ब्रंट
136 – जेनी गुन्नी
129 – लौरा मार्शो
102 – क्लेयर टेलर
101 – ईसा गुहा
100* – अन्या श्रुबसोल

गौरतलब है अन्या श्रुबसोल ने अपना 100 विकेट भारत की भाटिया को बोल्ड कर पूरा किया। वहीं इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक वनडे विकेट लेने वाली छठी प्लेयर बन चुकी हैं।

भारत को दिया चौथे ओवर में दिया पहला झटका

अनाया श्रुबसोले ने खबर लिखे जाने तक शानदार गेंदबाजी कर प्रदर्शन करते हुए  6 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

पॉइंट्स टेबल में भारत और इंग्लैंड का स्थान

पॉइंट टेबल की बात की जाए तो भारतीय टीम तीन मैचों में दो मैचों में जीत दर्ज कर 4 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है। वहीं इंग्लैंड की टीम तीन मैच में तीन हार दर्ज कर सातवें पायदान पर है ।अगर आज का मैच भारत से हारती है इंग्लैंड का सपना वर्ल्ड कप 2022 का चूर चूर हो जाएगा।

टीम

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन):

स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, मिताली राज (सी), दीप्ति शर्मा, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (डब्ल्यू), स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़

इंग्लैंड महिला (प्लेइंग इलेवन):

डेनिएल व्याट, टैमी ब्यूमोंट, हीथर नाइट (सी), नताली साइवर, एमी एलेन जोन्स (डब्ल्यू), सोफिया डंकले, कैथरीन ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन, केट क्रॉस, चार्लोट डीन, अन्या श्रुबसोल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here