IPL 2022:  इंतजार खत्म, हो गई सुरेश रैना की आईपीएल में वापसी, अब मचेगा IPL में तहलका, जानिए खबर

0
259
views
IPL 2022: The wait is over, Suresh Raina returns to IPL, now there will be panic in IPL, know the news
PC: IPLT20/Twitter

आईपीएल 2022 का आगाज 26 मार्च 2022 से होने जा रहा है। जहां कोलकाता और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा ।वही सुरेश रैना जिन्हें मिस्टर आईपीएल भी कहा जाता है, आखिरकार लंबे इंतजार के बाद फिर से आईपी ल 2022 से जुड़ने वाले हैं।

वही अटकलें तेज थी कि पहले वह गुजरात टाइटंस के साथ जुड़ेंगे जहां जेसन रॉय निजी वजह के कारण आईपीएल से उन्होंने नाम वापस लिया था। लेकिन ऐसा हो ना सका उनकी जगह गुजरात टाइटंस में अफगानिस्तान के एक प्लेयर गुरबाज को लिया जो कि विकेटकीपर के साथ सलामी बल्लेबाज की भी भूमिका अदा कर सकते हैं। इसके उपरांत कोलकाता नाइट राइडर्स से हेल्स ने अपना नाम वापस लिया वही अटकलें तेज हो गई कि कोलकाता नाइट राइडर्स में एक बार फिर से सुरेश रैना की वापसी हो सकती है लेकिन वहां भी एरोन फिंच ने हेल्थ की जगह पदार्पण किया।

इस भूमिका में नजर आएंगे सुरेश रैना

IPL 2022: The wait is over, Suresh Raina returns to IPL, now there will be panic in IPL, know the news
PC: IPLT20/Twitter

दैनिक जागरण के हवाले से खबर आ रही है कि चेन्नई सुपर किंग्स के अटूट अंग रहे सुरेश रैना अब रवि शास्त्री के साथ कॉमेंट्री करते नजर आएंगे। दोनों ही पूरे आईपीएल हिंदी कमेंट्री करते देखेंगे।

दो करोड़ के बेस प्राइस के सुरेश रैना को नहीं मिली जगह

गौरतलब है चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑक्शन के दौरान सुरेश रैना के नाम आने पर कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स अलावा और कोई भी टीम ने सुरेश रैना पर दाव नहीं खेला। बता दें कि सुरेश रैना का बेस प्राइस 2 cr थी। इसके बाद सुरेश रैना और क्रिकेट जगत के फैंस बेहद नाखुश थे।

आईपीएल में सुरेश रैना का प्रदर्शन

आईपीएल में सुरेश रैना के प्रदर्शन की बात की जाए तो सुरेश रैना आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप टेन की सूची में चौथे पायदान पर है। सुरेश रैना ने खेले गए दो सौ पांच मैच की 200 पारियों में 5528 रन बनाया है। जहां उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 100 रनों का रहा है ।वही सुरेश रैना ने 32.5 की औसत से बल्लेबाजी की है। जहां उनका स्ट्राइक 136.7 का रहा हैं सुरेश रैना आईपीएल करियर में कुल 1 शतक लगाया है। सुरेश रैना ने आईपीएल में कुल 203 छक्के और 506 चौके लगा चुके हैं।

ऐसे में आपके अनुसार क्या सुरेश रैना में अभी भी क्रिकेट बाकी है? दें अपनी राय।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here