विश्व की महानतम एवं सर्वश्रेष्ठ लीग इंडियन प्रीमियर लीग को टक्कर देने के लिए अब पाकिस्तान के पूर्व प्लेयर और मौजूदा समय के नए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए चेयरमैन रमेश राजा का एक बड़ा सनसनीखेज बयान सामने आया है । जहाँ ESPN से बात करते हुए उन्होंने अपनी बात रखी ।
रमीज़ राजा के अनुसार मौजूदा समय में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी और पाकिस्तान सुपर लीग द्वारा एकत्र किए गए फंड से चलाया जा रहा है। वहीं उन्होंने अब आईपीएल को टक्कर देने के लिए मास्टर प्लान की बात साझा की है जहाँ उन्होंने कहा कि आईपीएल से सबक लेते हुए अब पाकिस्तान सुपर लीग को केवल दो मैदानों तक सीमित नहीं रखा जाएगा बल्कि इसका विस्तार किया जाएगा।
पाकिस्तान सुपर लीग में खेलती हैं 6 टीमें
गौरतलब है कि मौजूदा समय में पाकिस्तान सुपर लीग में कुल 6 टीमें शिरकत करती है ।वहीं आईपीएल में सीजन को मिला ले तो कुल 10 टीम में शामिल होंगे ।वही आईपीएल में लगभग 70 लीग मैच खेले जाते हैं । आईपीएल में घरेलू एवं विदेशी प्लेयर्स को लगभग 2 से 3 महीने तक भारत में रहना पड़ता है। वही पाकिस्तान सुपर लीग महीने के भीतर ही समाप्त हो जाता है।
रमीज राजा ने इस विषय पर कहा कि वह पाकिस्तान सुपर लीग को अब दूसरे जगह तक फैलाना चाहते हैं और होम और आउटसाइड होम का कांसेप्ट जो कि आईपीएल में काफी चर्चित रहा है, उसे अपनाना चाहते हैं ।जैसे कि अधिक से अधिक स्पॉन्सर उन्हें मिल सके इस पर और प्रकाश डालते हुए रमीज राजा ने कहा कि उनकी कुछ और आला अधिकारियों से भी बात हुई है जहां उन्होंने इस कांसेप्ट पर हामी भी भरी है। पाकिस्तान सुपर लीग और ग्लोबल और हाईलाइट करने के लिए मौजूदा समय की फंडिंग को भी बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
बढ़ाए जा सकते हैं पाकिस्तान सुपर लीग में जितने वाली टीम और उप विजेता की इनामी राशि
गौरतलब है की जितनी इनामी राशि पाकिस्तान सुपर लीग में विजेता और उप विजेता को इस साल मिली थी उतना तो अकेले ईशान किशन इस आईपीएल में ले गए थे। पाकिस्तान सुपर लीग में जीतने वाली टीम को 3.40 करोड़ दिए जाते हैं वहीँ उप विजेता को 1.36 करोड़ रुपये दिए जाते हैं ।







