भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम पर टेस्ट श्रृंखला का दूसरा मैच खेला जा रहा है। जहां भारत की दूसरी पारी 303 रनों पर घोषित कर दी है । वहीं श्रीलंका के समक्ष अब जीत के लिए 447 रनों का विशाल स्कोर है। गौरतलब है कि भारत ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 303 रन बनाए ।
इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने पारी घोषित करने का ऐलान कर दिया, इसके उपरांत श्रीलंका के जीत के लिए 447 रनों की दरकार है गौरतलब है कि पहली पारी से टीम इंडिया को 143 रनों की मजबूत बढ़त हासिल हुई थी जहां श्रीलंका की पहली पारी में 109 रनों पर धराशाई हो गई थी दूसरी और भारत ने अपनी पहली पारी में शहर के शानदार 9 रनों की बदौलत 252 रन का स्कोर बनाया थ।
ऋषभ पंत ने खेली तूफानी पारी
FIFTY!@RishabhPant17 surpasses Kapil Dev to score the fastest 50 by an Indian in Test cricket. It has come off 28 deliveries.
Take a bow, Rishabh 👏💪💥
Live – https://t.co/t74OLq7xoO #INDvSL @Paytm pic.twitter.com/YcpJf2sp2H
— BCCI (@BCCI) March 13, 2022
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 28 गेंदों पर सात चौके और दो छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया ।वही वह भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक की पारी खेलने वाले प्लेयर हो चुके हैं। जहां 1982 ईस्वी में कपिल देव ने पाकिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों पर टेस्ट मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी।
विकेटकीपर के रूप में पहली 50 टेस्ट पारियों में सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड
विकेटकीपर के रूप में पहले 50 टेस्ट पारियों में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले अब ऋषभ पंत हो चुके हैं ,जहां उन्होंने खेले गए कुल 50 टेस्ट पारियों में 42 छक्के जड़ चुके हैं। वहीं उन्होंने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है ।जहां एमएस धोनी ने अपनी पहले 50 पारियों में कुल 31 छक्के जड़े थे।
विकेटकीपर के रूप में पहली 50 टेस्ट पारियों में सर्वाधिक छक्के
42: ऋषभ पंत*
31: एमएस धोनी
31: ब्रैड हैडिन
30: एडम गिलक्रिस्ट
21: जोस बटलर
साल 2021 से टेस्ट फॉर्मेट में 1000 रन पूरे करने वाले बने बल्लेबाज
साल 2021 से केवल दो ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 1,000 से अधिक स्कोर टेस्ट फॉर्मेट में किया है ।जिसमें से जो रूट पहले पायदान पर तथा ऋषभ पंत दूसरे पायदान पर है।







