IND vs SL: विराट संग सेल्फी लेने के लिए जान की बाजी लगा मैदान पर घुसे फैंस, विराट ने जीता करोड़ों दिल,‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ वीडियो वायरल

0
75
views
IND vs SL: Fans entered the field to take selfie with Virat, Virat won crores of hearts, video went viral
PC: Twitter

भारत और श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन विराट के फैंस ने अपनी जान हथेली पर लेकर मैदान पर कूदकर विराट कोहली के साथ सेल्फी लेने के लिए दौड़ पड़े ।वहीं विराट कोहली ने भी खेल भावना और क्रिकेट प्रेमियों को निराश ना करते हुए उनके साथ सेल्फी ली। उसके बाद विराट कोहली की प्रशंसा चारों तरफ से की जा रही है।

बेंगलुरु का चिन्नास्वामी स्टेडियम हो और विराट के फैंस ना हों,ऐसा तो सोचना भी मुमकिन नहीं है ।जहां हजारों और लाखों की फैन फॉलोइंग के साथ लोग मैच को कम लेकिन विराट को देखने ज्यादा पहुंचे चारों ओर आरसीबी आरसीबी के साथ विराट की गूंज स्टेडियम के चारों दिशा में सुनने को मिली।

वीडियो विराट के फैंस मैदान में कूदे

विराट के फैंस बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली के साथ सेल्फी लेने के लिए कूद पड़े। वहीं मैच को थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा ,जहां श्रीलंकाई बल्लेबाज भी यह मंजर देख कर हैरान थे।विराट की फैन फॉलोइंग और विराट के प्रति लोगों का प्यार काबिले तारीफ था।

वही विराट कोहली ने भी किसी फैंस को निराश नहीं किया हालांकि इसके उपरांत ग्राउंड सिक्योरिटी के लोग आकर फैंस को मैदान के बाहर ले गए। चिन्नास्वामी के स्टेडियम और बेंगलुरु के लोगों का यह प्यार ही तो है जो विराट भी खुद को रोक ना पाए।

भारत की दूसरी पारी 303 रनों पर घोषित श्रीलंका के सामने 447 रनों का विशाल लक्ष्य

मैच की हाल की बात की जाए तो भारतीय टीम ने दूसरी पारी 446 रनों पर घोषित कर दी इस तरह श्रीलंका के समक्ष जीत के लिए 447 रनों की दरकार है वही पहली पारी से भारतीय टीम को 143 रनों की शानदार बढ़त हासिल हुई थी जहां श्रीलंका की पहली पारी 109 रनों पर सिमट गई थी भारत ने अपनी पहली पारी में कुल 252 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था। विराट ने दूसरी पारी में 13 रन बनाए ।हालांकि लोग उनसे शतक की अपेक्षा कर रहे थे।

दूसरे टेस्ट मैच में भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी।

दूसरे टेस्ट में श्रीलंका की प्लेइंग 11

दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरू थिरिमन्ने, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, धननंजय डी सिल्वा, निरोशान डिकवेला (विकेटकीपर), सुरंगा लकमल, विश्व फर्नांडो, लसिथ एम्बुलडेनिया, प्रवीन जयविक्रमा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here