IND vs SL 2nd Test: दूसरा दिन खत्म, बुमराह-पंत ने मचाया धमाल, भारत ऐतिहासिक जीत के करीब, श्रीलंका 109 और 28/1

0
80
views
IND vs SL 2nd Test: Day 2 ends, Bumrah-Pant rocking, India close to historic victory, Sri Lanka 109 and 28/1
PC: BCCI/Twitter
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे बेंगलुरु टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। श्रीलंका अपनी दूसरी पारी में 28/1 रन बना लिया है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका को जीत के लिए 419 रनों की दरकार है। जो कि श्रीलंकाई टीम के लिए बेहद मुश्किल है। इससे पहले भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 252/10 रन बनाए थे। जबकि श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 109/10 रन पर ही सिमट गई थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 303/9 रनों पर पारी घोषित की थी।

भारत की दूसरी पारी

भारत की तरफ से दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए मयंक ने 22, कप्तान रोहित शर्मा 46, हनुमा विहारी 35 और विराट कोहली ने 13 रन बनाए। इसके अलावा रिषभ पंत ने धुंआधार पारी खेलते हुए 31 गेंदों में ताबड़तोड़ 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने भी 67 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं जडेजा 22, अश्विन 13, अक्षर पटेल 9 और शमी ने नाबाद 16 रन बनाए।

श्रीलंका की दूसरी पारी की गेंदबाजी

प्रवीन जयविक्रमा ने सार्वधिक 4 विकेट चटकाए। वहीं लसिथ एम्बुलडेनिया ने 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा विश्व फर्नांडो और धनंजय डी सिल्वा ने 1-1 विकेट चटकाए।

श्रीलंका की दूसरी पारी की बल्लेबाजी

श्रीलंका ने दूसरी पारी में 28/1 रन बना लिए हैं। लाहिरू थिरिमन्ने 0 पर आउट हुए। कप्तान दिमुथ करुणारत्ने नाबाद 10 और कुसल मेंडिस नाबाद 16 पर क्रीज पर मौजूद हैं।

भारत की दूसरी पारी की गेंदबाजी

दूसरी पारी की गेंदबाजी में भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट चटकाए हैं। वहीं पहली और दूसरी पारी को मिलाकर बुमराह ने कुल 6 विकेट चटका दिए हैं।

दूसरे दिन बुमराह और पंत ने मचाया धमाल

आपको बता दें कि रिषभ पंत ने इस टेस्ट में पहली पारी में 26 गेंदों में तूफानी पारी खेलते हुए 39 रन बनाए थे। वहीं दूसरी पारी में 31 गेंदों में 50 रन बनाए थे। जबकि बुमराह ने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 1 विकेट लेकर कुल 6 विकेट चटका दिए हैं।

भारत तीसरे दिन जीत के बेहद करीब

अभी श्रीलंका को 419 रनों की और दरकार है। जबकि भारत को 9 विकेट की आवश्यकता है। आपको बता दें कि जिस तरह से जसप्रीत बुमराह फॉर्म में चल रहे हैं, उस हिसाब से यह मैच कल भारत आधे दिन में ही समाप्त कर सकता है। कल यह मैच जीतकर भारतीय टीम एक एतिहासिक जीत दर्ज करेगी और लगातार अपने घर में 15 टेस्ट सीरीज जीतने का रिकॉर्ड भी अपने नाम करेगी।

दूसरे टेस्ट मैच में भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी।

दूसरे टेस्ट में श्रीलंका की प्लेइंग 11

दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरू थिरिमन्ने, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, धननंजय डी सिल्वा, निरोशान डिकवेला (विकेटकीपर), सुरंगा लकमल, विश्व फर्नांडो, लसिथ एम्बुलडेनिया, प्रवीन जयविक्रमा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here