भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मुकाबला अब अंतिम चरण की ओर है। जहां जीत के लिए भारतीय टीम को 9 विकेट की दरकार है, वहीं ,श्रीलंका को जीत के लिए 419 रन की दरकार है। आपको बता दें की भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी 303/9 पर घोषित कर दी थी। जहां मोहम्मद शमी ने अपने नाम विशेष रिकॉर्ड बनाया, जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
मोहम्मद शमी ने खेली तूफानी पारी
अपनी धारदार बॉलिंग से लोहा मनवाने वाले मोहम्मद शमी ने भारत की ओर से दूसरी पारी में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ताबड़तोड़ 8 गेंद पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाए और नाबाद रहे। वहीं उन्होंने अपने नाम छक्कों का रिकॉर्ड बना लिया है।
शमी बने सिक्सर किंग ( Most sixes hit by Indian no.10/11 batters in Tests at home venues)
घरेलू मैदानों पर टेस्ट मैचों में भारतीय नंबर 10/11 के बल्लेबाजों द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के:
7 – मोहम्मद शमी
6- उमेश यादव
5 – जहीर खान
गेंदबाजी की बात की जाए तो
शमी ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 6 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। वहीं दूसरी पारी में अब धारदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।
भारत तीसरे दिन जीत के बेहद करीब
अभी श्रीलंका को 419 रनों की और दरकार है। जबकि भारत को 9 विकेट की आवश्यकता है। आपको बता दें कि जिस तरह से जसप्रीत बुमराह फॉर्म में चल रहे हैं, उस हिसाब से यह मैच कल भारत आधे दिन में ही समाप्त कर सकता है। कल यह मैच जीतकर भारतीय टीम एक एतिहासिक जीत दर्ज करेगी और लगातार अपने घर में 15 टेस्ट सीरीज जीतने का रिकॉर्ड भी अपने नाम करेगी।
दूसरे टेस्ट मैच में भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी।
दूसरे टेस्ट में श्रीलंका की प्लेइंग 11
दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरू थिरिमन्ने, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, धननंजय डी सिल्वा, निरोशान डिकवेला (विकेटकीपर), सुरंगा लकमल, विश्व फर्नांडो, लसिथ एम्बुलडेनिया, प्रवीन जयविक्रमा।







