वीडियो: मो. शमी ने रॉकेट रफ्तार गैंद पर डेविड वार्नर को किया बोल्ड, विकेट हवा में नाचती हुई गिरी 6 फीट दूर

0
56
views
Mo. David Warner bowled on Shami's rocket speed ball, wicket fell 6 feet away dancing in the air
PC: twitter

India vs Australia, 1st Test :भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय t20 श्रृंखला का पहला मुकाबला विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम नागपुर में शुरू हो चुका है। जहां रोमांच से भरे इस मुकाबले में मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया है ।वही गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम के दो तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता खबर लिखे जाने तक मिल चुकी है। जहां टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे मोहम्मद शमी ने अपना जलवा दिखा कर डेविड वॉर्नर को मैच 1 रन पर चलता किया। जहां गेंद की रफ्तार से चकमा खाकर डेविड वॉर्नर बोल्ड हुए। जहां रफ्तार के सामने वार्नर बौने नजर आए।

सूर्यकुमार और श्रीकर भरत ने किया डेब्यू

ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में भरत को विकेटकीपर की भूमिका दी गई ।जहां उनका डेब्यू टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हो रहा है ।वहीं दूसरी बड़ी खबर या रही ऑस्ट्रेलिया खिलाफ इस मैच में सूर्यकुमार यादव भी टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू करते नजर आएंगे। इस पूरे सीरीज में सूर्यकुमार यादव को एक्स फैक्टर की तरह देखा जा रहा है।

मोहम्मद शमी ने किया वार्नर का काम तमाम

Mo. David Warner bowled on Shami's rocket speed ball, wicket fell 6 feet away dancing in the air
pc: twitter

तीसरे ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को क्लीन बोल्ड किया ।जहां मोहम्मद शमी ने राउंड द विकेट से गेंदबाजी की और ऑफ विकेट पर गेंद का एंगल रखा। गेंद पिच पर पड़ने के बाद थोड़ी अंदर की ओर आई जहां वार्नर के बल्ले का किनारा लेते हुए गेंद विकेट में जा घुसी। गेंद से लगने के बाद विकेट नाचती हुई लगभग 6 फीट दूर जा गिरा। जहां वार्नर को यकीन नही हुआ की वे एक बार फिर से मोहम्मद शमी के शिकार बन चुके हैं।

वार्नर ने 5 गेंद में एक रन का योगदान दिया । वहीं इससे पहले मोहम्मद सिराज ने 1 रन के स्कोर पर ख्वाजा को एलबीडब्ल्यू आउट कर चलता किया था। वहीं खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाज को खो चुकी है। जहां भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने कहर बरपा दिया है।

टीम इंडिया की Playing 11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here