सूर्यकुमार ने रणजी ट्रॉफी में 80 गेंद पर 90 रन ठोक मचाई तबाही, 15 चौके और 1 छक्के से झूमा स्टेडियम, मुंबई 651/6

0
53
views
Suryakumar wreaks havoc in Ranji Trophy with 90 off 80 balls, 15 fours and 1 six Jhuma Stadium, Mumbai 651/6
pc: twitter

Suryakumar yadav: गेंदबाज़ों के लिए खौफ का पर्याय माने जाने वाले सूर्यकुमार का धमेदार प्रदर्शन जारी है । जहांआबूनहोने मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी में अपने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी से तबाही मचा दी है । जहाँ सूर्यकुमार ने टेस्ट को टी20 फॉर्मेट में बदलकर 80 गेंद में 90 रन ठोक डाले। अपनी पारी में सूर्या कुमार  ने 15 चौके और 1 छक्का लगाया ।

हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया । जहाँ रहाणे की अगुवाई में मुंबई की टीम ने पारी की शुरुआत की । जहाँ सलामी बल्लेबाज़  पृथ्वी शॉ के 19 रन पर आउट हो जाने के बाद  सूर्यकुमार ने मैदान पर कदम रखा था। इसके बाद जो हुआ वह देखने लायक था । जहाँ सूर्यकुमार ने बिना किसी भेदभाव के सभी गेंदबाज़ को रिमांड पर लिया जमकर कुटाई कर दी । दूसरी छोर पर  यशस्वी जायसवाल ने भी मुंबई की तरफ से 162 रनों की पारी खेली।

112 के स्ट्राइक रेट से सूर्यकुमार ने हिला दिया स्टेडियम

अपने 360 डिग्री शॉट के लिए जाने जाने वाले सूर्यकुमार ने आने के साथ काम चालू कर दिया । जहाँ उन्होंने कुछ रचनातमक शॉट खेले और बेबाक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की ओर गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की । वहीँ 10 रन से वे शतक से चुके लेकिन उन्होंने टी 20 फॉर्मेट की तरह बिना किसी बदलाव क्व बल्लेबाज़ी की और स्कोर बोर्ड को चलाये रखा । जहाँ 15 चौके और एक छक्के ने समां बांध दिया । वहीँ रहाणे ने भी दोहरा शतक ठोक वाहवाही लूटी ।

मुंबई की पहली पारी

मुंबई ने अपनी पहली पारी में 651/8 पर पारी घोषित कर दी है । जहाँ रहाणे ने 204 रन , यशस्वी ने 162 रन , सरफराज ने 126 रन और सूर्यकुमार ने 90 रन की आतिशी पारी खेली ।

मुंबई टीम
पृथ्वी शॉ, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सूर्यकुमार यादव,तुषार देशपांडे, सिद्धार्थ राउत, मोहित अवस्थी  सरफराज खान, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here