BCCI: भारतीय 20 प्लेयर की लिस्ट विश्व कप के लिए हुई तैयार, IPL पर भी होगी BCCI की पैनी नज़र 

0
48
views
BCCI: List of Indian 20 players ready for World Cup, BCCI will also keep a close watch on IPL
pc: bcci

पहले एशिया कप , फिर टी 20 वर्ल्ड कप और फिर वनडे सीरीज में बांग्लादेश से मिली सीरीज हार के बाद भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड और थिंक टैंक आने वाले विश्व कप में कोई भी ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है वही भारतीय स्टार प्लेयर का एक एक हर चोटिल होना और उनके वर्क मैनेजमेंट भी चिंता का विषय बना हुआ है । बुमराह का वर्ल्ड कप से बाहर होना , शमी का बांग्लादेश दौरा कंधे की वजह से रद्द होना , रोहित का चोटिल और अब पंत के साथ हुए हादसे के बाद भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड सक्रिय हो गई है । वहीँ आईपीएल सीजन 16 का आगाज भी सर पर है ।

BCCI  के अध्यक्ष रोजर बिन्नी, वर्त्तमान कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा, के साथ वीवीएस लक्ष्मण और थिंक टैंक ने मिलकर आने वाले विश्व के लिए अभी से रणनीति बनाने की सीधा में कदम बढ़ाया है जहाँ  वर्ल्ड कप 2023 को लेकर कई निर्णय लिए गए हैं जहाँ चयन के साथ  फिटनेस और वर्क लोड पर भी धयान केंद्रित किया गया है । वहीँ उन 20 प्लेयर के नाम पर भी मोहर लगाया गया है जिपर BCCI की खास नज़र बनी होगी ।

World Cup 2023 को लेकर 20 प्लेयर के नाम पर चर्चा

BCCI: List of Indian 20 players ready for World Cup, BCCI will also keep a close watch on IPL
pc: bcci

इनसाइड स्पोर्ट के सूत्रों के हवाले से जो खबर आ रही है उसके अनुसार भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ने   वर्ल्ड कप -2023 को लेकर बड़ी पुस्टि की है । जहाँ उन 20 प्लेयर के नाम पर चर्चा हुई जिनको विश्व कप 2023 में टीम मैदान पर उतर सकती है ।  बोर्ड के अनुसार इस बार अधिक प्रयोग टीम करती नज़र नहीं आएगी । । बोर्ड के अनुसार इन 20 प्लेयर को सीरीज में नियमित मौके मिलेगें जिससे चोटिल होने के खतरे को कम किया जा सकेगा ।  डोमेस्टिक क्रिकेट में भी जो प्लेयर शानदार खेल रहे हैं उनपर भी समीक्षा बैठक का दौर आगे चलेगा जिससे की अंतिम समय में कोई चोटिल होता है तो उसकी जगह उस प्लेयर को जगह दी जा सके ।

प्लेयर के फिटनेस और चोट पर NCA की पैनी नज़र

वर्ल्ड कप 2022 में यह साफ़ था की भारतीय टीम में तेज गेंदबाज़ की साफ़ कमी थी । वहीँ क्रिकेट  पंडितों की बात करें तो चोट के साथ आईपीएल पर हार और टीम इंडिया के बाहर निकलने का ठीकरा फोड़ा गया । यह देखते हुए आईपीएल के समय nca की नज़र प्लेयर के फिटनेस पर होगी वहीँ प्लेयर्स को रोटेट किया जाये यह BCCI सभी प्रबंधन टीम से मांग होगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here