BBL 2022: राशिद खान ने “हेलिकॉप्टर शॉट” लगकार दिलाई धोनी की याद, लूटी महफ़िल तो गेंदबाज़ के उड़े होश!

0
55
views
BBL 2022: Rashid Khan remembered Dhoni by hitting a helicopter shot, the bowler lost his senses when he looted the party!
PC: TWITTER

BBL 2022: आईपीएल के आगाज से पहले आजकल  बिग बैश में देश विदेश के धुरंधर क्रिकेटर धमाल मचाते नज़र आ रहे हैं । जहाँ वंडर बॉय  राशिद खान ने एक बार फिर धोनी की याद अपने बल्ले से दिला दी । जहाँ धोनी का ट्रेड मार्क शॉट की गूंज बिग बैश में भी देखने मिली बस फर्क यह रहा की यह कमल राशिद खान के बल्ले से हुआ । एडिलेड स्टाइकर्स की ओर से खेलते हुए राशिद खान ने  हेलिकॉप्ट शॉट लगाकर दिल तो जीता वहीँ मार्कस स्टोइनिस के होश भी उड़ गए । जहाँ राशिद खान ने 14 गेंद में 24 रन ठोक डाले।

एडिलेड स्टाइकर्स और मेलबोर्न स्टार्स के बीच भिड़ंत में मेलबोर्न स्टार से इस मैच को 8 रन से जीता । मेलबोर्न स्टार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाये जिसके जवाब में एडिलेड स्टाइकर्स 20 ओवर में 5 विकेट पर 178 रन ही बना पाई । हालाकिं अंत में राशिद खान के जबरदस्त पारी ने मैच को जरूर रोमांचक बना दिया ।

राशिद खान ने मार्कस स्टोइनिस की 19 वे ओवर की पांचवीं  गेंद पर लेंथ गेंद को पढ़ा और गेंद को सीधे मिड विकेट के fऊपर से उड़ाकर धोनी की हेलिकॉप्टर शॉट की याद दिला दी और धोनी का शॉट हो और वो छक्के के लिए ना जाये ये कैसे संभव है , कुछ वैसा हे हुआ जब गेंद हवा में गुलाटी लेते हुए गेंद  दर्शकों के बीच गिरी। राशिद के इस शॉट पर पूरा स्टेडियम झूम उठा। छक्का लगाने के बाद वंडर बॉय राशिद का जबरदस्त तरीके से रिएक्शन देते हुए गेंदबाज़ स्टोनिस को अचंभित करने में कोई कसार नहीं छोड़ी ।

BBL 2022: Rashid Khan remembered Dhoni by hitting a helicopter shot, the bowler lost his senses when he looted the party!
PC: TWITTER

मेलबर्न की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने बल्ले से धूम मचाई थी जहाँ उन्होंने 74 रनों की तूफानी पारी में कुल 6 छक्के और 5 चौके जड़े थे, वहीँ 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए राशिद खान ने भी बल्ले से अपना जौहर दिखते हुए  14 गेंद में 24 रन ठोके। हालाकिं इस मैच में वे 24 रन बनाकर अविजित रहे लेकिव अपनी टीम को जीत का स्वाद नहीं चखा पाए ।

वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here