भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 303 रनों पर पारी घोषित की, अब श्रीलंका को जीत दर्ज करने के लिए 447 रनों का विशाल स्कोर चाहिए। वहीं भारत के दिग्गज बल्लेबाज ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने फिर से तूफानी पारी खेली ।
जहां ऋषभ पंत ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और दो छक्के की मदद से 50 रन बनाए जो उन्होंने 28 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं दूसरी ओर से श्रेयस ने 87 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके की मदद से 67 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली ,जिसकी मदद से भारतीय टीम ने 68. 5 ओवर में 303 रन पर पारी घोषित कर श्रीलंका को 447 रनों का विशाल का लक्ष्य दिया।
दूसरी पारी में भारतीय टीम की बल्लेबाजी
#TeamIndia declare their innings on 303/9
Come out to bowl and @Jaspritbumrah93 has already struck with a wicket.
Scorecard – https://t.co/t74OLq7xoO #INDvSL @Paytm pic.twitter.com/siU4o4Fne9
— BCCI (@BCCI) March 13, 2022
दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज की भूमिका में मयंक अग्रवाल और रोहित शर्मा उतरे, मयंक अग्रवाल ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 22 रन बनाए। वहीं रोहित शर्मा बहुत शानदार खेल रहे थे हालांकि वह छक्के लगाने की जल्दबाजी में आउट हुए, आउट होने से पहले रोहित शर्मा ने 4 चौके की मदद से 46 रन बनाए थे।
हनुमा विहारी 35 रन बनाकर आउट हुए। वहीं विराट कोहली एक बार फिर से बदकिस्मत रहे जहां गेंद काफी नीचे रही एवं उन्हें जयाविक्रमा ने पगबाधा आउट किया, विराट कोहली ने आउट होने से पहले 13 रन का स्कोर खड़ा किया। ऋषभ पंत ने 50 रन का योगदान दिया। वहीं शेष है क्या पिछले मैच के रन की पारी खेली वहीं श्रेयस ने 87 गेंद पर 67 रन की पारी खेली। शमी ने दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाए।
ऋषभ के आने के साथ फील्ड फैली, तोड़ा यह रिकॉर्ड
FIFTY!@RishabhPant17 surpasses Kapil Dev to score the fastest 50 by an Indian in Test cricket. It has come off 28 deliveries.
Take a bow, Rishabh 👏💪💥
Live – https://t.co/t74OLq7xoO #INDvSL @Paytm pic.twitter.com/YcpJf2sp2H
— BCCI (@BCCI) March 13, 2022
ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाजी करना है वैसे ही कप्तान करुणारत्ने ने फील्ड को फैला दिया। मानो पंत पहले से ही यह सोच के आए थे की उन्हें मैदान पर तहलका मचाना है। पंत ने 28 गेंद पर अपना अर्धशतक बनाया जहां भारत।की ओर से सबसे तेज अर्धशतक बनन वाले प्लेयर बने पंत।
श्रीलंका की गेंदबाजी
श्रीलंका की ओर से पांच गेंदबाजों को इस्तेमाल किया गया ।जहां सबसे सफल गेंदबाज एंबुलदेनिया रहे जिन्होंने 20.5 ओवर में 7 रन देकर तीन विकेट चटकाए वहीं. जया विक्रमा ने 19 ओवर में 78 रन देकर चार विकेट लिए .धनंजया ड सिल्वा ने 40 रन देकर एक सफलता मिली। वहीं फर्नांडो को 10 ओवर में 48 रन देकर एक विकेट मिला ।अपना आखिरी मैच खेल रहे लकमल बिना विकेट के रहे।
पारी :
टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट पर 446 रन बनाकर पारी को घोषित किया श्रीलंका के समक्ष 447 रनों का विशाल लक्ष्य है जहां टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में भारतीय टीम को 143 रनों की बढ़त हासिल हुई थी। जहां श्रीलंका अपनी पहली पारी में 109 रनों पर ढेर हो गई थी ।वहीं भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 252 रन बनाए थे।
दूसरे टेस्ट मैच में भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी।
दूसरे टेस्ट में श्रीलंका की प्लेइंग 11
दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरू थिरिमन्ने, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, धननंजय डी सिल्वा, निरोशान डिकवेला (विकेटकीपर), सुरंगा लकमल, विश्व फर्नांडो, लसिथ एम्बुलडेनिया, प्रवीन जयविक्रमा।







