AUS vs NZ:  गार्डनर ने 266 की स्ट्राइक रेट से 18 गेंद पर तूफानी 48 रन बनाकर बनी ऐसी पहली प्लेयर, AUS की 141 रन से जीत

0
90
views
AUS vs NZ: Garden became the first player to score a stormy 48 off 18 balls at a strike rate of 266, AUS won by 141 runs
PC:ICC/Twitter

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप 2022 का 11वां मैच बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है। मैच में मेजबान टीम न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित की गई ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 269 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 128 रनों पर सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया में मैच को 141 रनों से जीत लिया। इस मैच में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए गार्डनर ने ताबड़तोड़ पारी खेली उन्होंने 18 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 48 रन बनाए। उन्होंने चौके और छक्कों से समा बांध दिया। हर ओर उन्होंने शॉट खेले ।

रिकॉर्ड

एशले गार्डनर की न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 गेंदों में 48* रन की पारी महिला विश्व कप के खेल में 250+ स्ट्राइक रेट पर कम से कम 10 गेंदों का सामना करने का एकमात्र उदाहरण है।

ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाला गार्डनर और पैरी ने

ऑस्ट्रेलिया ने पहले के तीन बल्लेबाज 56 रन पर खो दिए थे। वहीं इसके बाद आई एलीसे पेरी ने 86 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाए। वहीं मूनी ने 44 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके की मदद से 30 रन तथा फिनिशर की भूमिका में आई गार्डनर ने 18 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 48 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी

न्यूजीलैंड की ओर से सबसे सफल गेंदबाज ताहुहू रहीं जिन्होंने 9 ओवर में 53 रन देकर 3 विकेट चटकाए। हन्नाह ने 9 ओवर में 50 रन देकर 1 विकेट, मैके ने 7 ओवर में 34 रन देकर एक विकेट चटकाए ।जेनसन को भी एक सफलता हाथ लगी जहां उन्होंने 8 ओवर में 55 रन देकर एक विकेट लिया।

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड के पांच विकेट महज 35 रन पर गिर गए थे ।जहां सूजी , सोफी डिवाइन एमिली जैसे दिग्गज बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिकी, वही एमी ने संघर्षपूर्ण 44 रनों का योगदान दिया, वहीं कैटी मार्टिन ने 19 रन बनाए आखरी में ताहुहू ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 23 रन बनाए लेकिन या ना काफी रहा।

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलिया की ओर से डार्सी ब्राउन ने 7 ओवर में 22 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए पैरी को एक सफलता हाथ लगी जहां उन्होंने 5 ओवर में 18 रन देकर एक विकेट हासिल किया। अमांडा ने 34 रन देकर दो विकेट तथा गार्डनर ने 3.2 ओवर में 15 रन देकर दो विकेट हासिल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here