महिला विश्वकप का 11 वां मैच आज न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।वहीं बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित की गई ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 269 रन बनाए ।गौरतलब है शुरुआती झटकों से उबरते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। लेकिन मैच के फर्स्ट आपका आकर्षण रही मेडी ग्रीन जिन्होंने हवा में छलांग लगाकर शानदार कैच पकड़ा।
वीडियो: मैडी ग्रीन का शानदार कैच
Unbelievable catch by #MaddyGreen! #CWC22
WHAT A CATCH! 🤯stunning👏🏼 @WHITE_FERNS
Maddy Green with a contender for catch of the tournament! 🔥#CWC22 #TeamNewZealand #CricketTwitter #NZvAUS pic.twitter.com/VEb0qgcBNd— Vineet Sharma (@KumarVk66) March 13, 2022
मैडी ग्रीन ने पेरी को 68 के स्कोर पर शानदार ढंग से बाउंड्री लाइन पर दौड़ते हुए छलांग लगाकर कैच पकड़कर आउट किया। इससे पहले ही पेरी ने 86 गेंदों का सामना करके 6 चौके और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाकर पिच पर जम गई थी। इस कैच को देखकर da
ऑस्ट्रेलिया की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित की गई ऑस्ट्रेलियाई टीम के पहले तीन बल्लेबाज 56 रन पर पवेलियन वापस लौट चुके थे ।चौथे विकेट के लिए मुनि और परी ने संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए अर्धशतक के पार किया । जहां परी और मूनी के बीच 57 रनों की साझेदारी हुई ।
ऑस्ट्रेलियाई टीम को चौथा झटका तब लगा जब उन्हें मूनी को बोल्ड किया ।इससे पहले मूनी ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 30 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पेरी ने सर्वाधिक 68 रन बनाए। वहीं मूनी ने 30, तहिला ने 56 गेंद पर 57 रन बनाए। जहां उन्होंने 8 चौके लगाए। गार्डनर ने 48 रनों की शानदार पारी खेली।
न्यूजीलैंड की गेंदबाजी
न्यूजीलैंड की ओर से सबसे सफल गेंदबाज ताहुहु रही जिन्होंने 9 ओवर में 53 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वहीं हन्नाह, मैके, जेनसन, अमेलिया को एक-एक सफलता हाथ लगी।
न्यूजीलैंड की टीम
सूजी बेट्स, सोफी डिवाइन (c), अमेलिया केर, एमी सैटरथवेट, मैडी ग्रीन, केटी मार्टिन (wk), हेले जेन्सेन, ली ताहुहू, जेस केर, फ्रांसिस मैके, हन्ना रोवे
ऑस्ट्रेलिया की टीम
एलिसा हीली (wk), राचेल हेन्स, मेग लैनिंग (c), एलिसे पेरी, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एशले गार्डनर, अलाना किंग, अमांडा वेलिंगटन, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन







