ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप का 11वा मैच बेसिन रिजर्व में खेला गया। जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम ने न्यूज़ीलैंड की टीम को 141 रनों से रौंदकर अपना विजय अभियान कायम रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 269 रन बनाए। जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम न्यूजीलैंड 128 रनों पर सिमट गई। जीत की नायक रहीं पेरी और गार्डनर जिन्होंने शानदार पारी खेली।
That was incredible! A clinical performance from the Aussies to defeat the hosts by 141 runs.
Scorecard: https://t.co/ZEuWij8Pvl #CWC22 #TeamAustralia pic.twitter.com/r0Ro1PoBN4
— Australian Women’s Cricket Team 🏏 (@AusWomenCricket) March 13, 2022
मैन ऑफ द मैच
पेरी को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया जहां उन्होंने 86 गेंद पर 68 रन की पारी के साथ एक विकेट भी हासिल किया। जहां इस समय ऑस्ट्रेलिया टीम संकट में लग रहीं थी, वहीं धाकड़ बल्लेबाजी से टीम को उबारा।
पेरी और गार्डनर की आतिशी पारी
100+ runs in the last 10 overs v Eng (Haynes, Mooney, Perry) & now NZ (McGrath & Gardner) showing a big point of difference for #TeamAustralia #CWC22 https://t.co/YMggsvFRLJ
— Mel Jones (@meljones_33) March 13, 2022
पेरी और गार्डनर ने एक समय संकट से जूझ रहे ऑस्ट्रेलिया टीम को उबारा। जहां ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले टॉप ऑर्डर प्लेयर्स को महज 56 रनों पर खो दिए थे। पेरी ने 86 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाए वहीं गार्डनर ने 18 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 48 रन बनाए।
एलिस पेरी और मैकग्राथ के बीच हुई 101 रनों की साझेदारी
एलिसा पेरी और मैकग्राथ के बीच कुल 101 रनों की साझेदारी हुई ।जहां दोनों प्लेयर के बीच 98 गेंद पर 101 रनों की साझेदारी हुई। आउट होने से पहले पेरी ने 68 रन बनकर पूर्ण योगदान दिया वही मैकग्राथ ने 56 गेंद पर 8 चौके की मदद से 57 रन बनाए।
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी
न्यूजीलैंड के पांच विकेट महज 35 रन पर गिर गए थे । एमी ने संघर्षपूर्ण 44 रनों बनाये । वहीं कैटी मार्टिन ने 19 रन का योगदान दिया । ताहुहू ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 23 रन बनाए.
ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी
👉 All-round performance from Ellyse Perry, Tahlia McGrath and Ashleigh Gardner
👉 Fantastic bowling display from bowlers
👉 Excellent team effort#TeamAustralia dominated #TeamNewZealand winning by 141 runs.#CWC22— Women’s CricZone @ #CWC22 (@WomensCricZone) March 13, 2022
डार्सी ब्राउन ने 7 ओवर में 22 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किया । पैरी को एक विकेट हासिल हुई । जहां उन्होंने 5 ओवर में 18 रन देकर एक विकेट हासिल किया। अमांडा ने 2 विकेट 34 रन देकर लिया तथा गार्डनर ने 3.2 ओवर में 15 रन देकर दो विकेट हासिल किया।







