IND vs ENG: रोहित शर्मा ने 14 गेंद पर 24 रन बना तोड़ा विराट का रिकॉर्ड, बने ऐसे पहले भारतीय कप्तान 

0
84
views
IND vs ENG: Rohit Sharma breaks Virat's record by scoring 24 runs in 14 balls, becomes the first Indian captain
PC:BCCI

तीन टी20 मैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज में आज पहला मुलाबला मेहमान देश भारत और मेजबान देश इंग्लैंड के बीच साउथैम्पटन में खेला गया । जहाँ द एजेस बाउल मैदान पर भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया । भारत ने निर्धारित 20 ओवर में शानदार 198 रन बनाये । जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 148 रन बना पाई और भारत ने 50 रन से मैच जीता । वहीँ रोहित शर्मा ने तूफानी 24 रन की पारी खेल विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ भारत के ऐसे पहले कप्तान बन गए हैं।



रोहित शर्मा की तूफानी 24 रन

हालाँकि रोहित पहली टी 20 मैच में अच्छी शुरुआत को बड़े रन में तब्दील नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने धुआँधार 14 गेंदों में 24 रन बनाकर पूर्व कप्तान विराट कोहली को पछाड़ दिया है ।रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले कप्तानों की सूचि में विराट कोहली को पछाड़ दिया है ।

IND vs ENG: Rohit Sharma breaks Virat's record by scoring 24 runs in 14 balls, becomes the first Indian captain
PC: BCCI/Twitter

रोहित शर्मा ने खेली गई 29 पारियों में सबसे तेज 1000 बनाने का गौरव प्राप्त किया है । वहीँ विराट कोहली ने अपने टी 20 इंटरनेशनल 1000 रन बनाने के लिए 30 परियों का समय लिया था ।

कप्तान के रूप में सबसे तेज 1000 टी20 रन (पारी)



26 बाबर आज़म पाकिस्तान
29 रोहित शर्मा भारत
30 विराट कोहली भारत
31 डु प्लेसिस दक्षिण अफ्रीका

 

भारत की पारी

भारतीय टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और इंग्लैंड के गेंदबाज़ों को रिमांड पर लिया । जहाँ रोहित शर्मा (24), दीपक हूडा (33), सूर्यकुमार (39) और  हार्दिक पंड्या (51) रन की शानदार पारी खेली। जहाँ हार्दिक का यह टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला अर्धशतक रहा ।

जहाँ हार्दिक टी 20 के एक मैच में चार विकेट और 50 रन बनाने वाले पहले भारतीय प्लेयर  बन गए हैं । वहीँ पहले के टॉप-4 बल्लेबाज़ों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और तुन रेट को 10 रन प्रति ओवर के आस पास बनाये रखा ।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन



भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, अक्षर पटेल, सूर्य कुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

इंग्लैंड- जेसन रॉय, जोस बटलर (कप्तान), डेविड मलान, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, ​​​​हैरी ब्रुक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, मैथ्यू पार्किंसन, रीस टोपले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here