भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की श्रृंखला का पहला टी-20 मैच भारत ने इंग्लैंड को 50 रन से रौंदकर जीत लिया है । इसके साथ ही श्रृंखला में भारतीय टीम ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है । आपको बता दें की टीम यह भारतीय टीम की रन के लिहाज से इंग्लैंड पर सबसे विशाल जीत है।
रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया । जहाँ पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 198 रन बनाए । हालाकिं एक समय भारतीय टीम 220 रनों के आँकड़े को प्राप्त कर सकती थी ।
लेकिन आखिरी 5 ओवर में इंग्लैंड के गेंदबाज़ों ने वापसी की और भारत ने इंग्लैंड के समक्ष जीत के लिए 199 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पिछले करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 19.3 ओवर में 148 रन ही बना पाई।
रोहित शर्मा , हार्दिक , दीपक और सूर्यकुमार की तूफानी बल्लेबाज़ी
इंग्लैंड के खिलाफ पुरे बल्लेबाज़ी यूनिट ने रन बनाये । जहाँ सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने 14 गेंद में 5 चौके की मदद से 24 रन ठोके । वहीँ हार्दिक ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 33 गेंद में 51 रन बनाये जिसमें 6 चौके और 1 चक्का शामिल रहा ।

सूर्यकुमार ने 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 19 गेंद में 39 रन बनाये । दीपक हुड्डा ने 17 गेंद में 33 रन की आतिशी पारी खेली । दिनेश कार्तिक ने 7 गेंद में 11 रन बनाये वहीँ एक बार फिर अक्षर को कार्तिक से पहले भेजा गया, अक्षर ने 17 रन की पारी खेली ।
गेंदबाज़ी में भुवनेश्वर और हार्दिक ने किया कमल , अर्शदीप भी चमके
भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज़ हार्दिक पंड्या रहे जिन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट चटकाए । वहीं, भुवनेश्वर ने पावर प्ले में शानदार गेंदबाज़ी की जहाँ उन्होंने बटलर को 0 पर आउट कर सबसे पहले इंग्लैंड को झटका दिया ।
वहीँ अपनी स्विंग से लगातार इंग्लिश गेंदबाज़ों को परेशान करते रहे । अर्शदीप ने भी अपने स्पेल में मेडेन ओवर डालकर सबको प्रभावित किया ।
हार्दिक और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास
हार्दिक ने जहाँ बल्ले से ताबड़तोड़ 51 रन बनाये वहीँ 4 विकेट भी चटकाए । वहीँ वे ऐसा करने वाले टी 2o इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से पहले प्लेयर बन गए हैं । । अर्धशतक ठोकने के साथ-साथ 4 विकेट लेने वाले हार्दिक पहले भारतीय प्लेयर बन चुके हैं ।

रोहित शर्मा ने भी 24 रन की पारी खेली और बतौर टी 20 कप्तान अपना 1000 रन पूरा किया और सबसे कम पारी में 1000 रन बतौर कप्तान बनाने वाले टॉप-3 सूचि में विराट को पछाड़ पहले भारतीय बन गए हैं । जहाँ उन्होंने यह कारनामा 29 परियों में किया । विराट ( बतौर कप्तान ) ने 1000 रन बनाने के लिए 30 परियां ली थी ।
मैन ऑफ़ द मैच

हार्दिक पंडया को मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया । जहाँ उन्होंने शानदार 51 रन की पारी 33 गेंद पर खेली जहाँ उन्होंने 6 चौका और 1 छक्का जड़ा ।
गेंदबाज़ों ने दिखाया दम
भारतीय गेंदबाज़ों ने इंग्लिश कंडीशन का भरपूर फायदा उठाया । जहाँ भुवनेश्वर और अर्शदीप ने स्विंग गेंद से इंग्लिश प्लेयर पर दवाब बनाया और जिसका फायदा हार्दिक को बीच के ओवरों में मिला ।
हार्दिक पंड्या ने 33 रन देकर 4 विकेट झटके। भुवनेस्वर कुमार को बटलर का सबसे अहम् विकेट मिला । वहीँ चहल और अर्शदीपको 2-2 सफलता और हर्षल को एक सफलता हाथ लगी ।







