SRH vs GT: नहीं थम रहा हार्दिक का मैदान पर गुस्सा, अब शमी के ऊपर फटे हार्दिक, जानिए वजह

0
141
views
SRH vs GT: Hardik's anger on the field is not stopping, now Hardik torn on Shami, know the reason
PC: Twitter

आईपीएल 2022 का 21वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया ।जिस मैच में हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी ।जहां यह गुजरात कि आईपीएल 2022 में पहली हार हुई ।लगातार तीन मैच जीतने वाले गुजरात टाइटंस का अजय रथ सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने अंदाज में रोका। मैच के दौरान घटना घटी जहां हार्दिक पांड्या वरिष्ठ खिलाड़ी मोहम्मद शमी पर बरसते नज़र आये । इस घटना चक्र की निंदा सोशल मीडिया पर काफी हो रही है। आगे बात करते हैं कि वह ऐसा क्या हुआ जहां पर मोहम्मद शमी का गुस्सा मोहम्मद शमी पर फटा।

टॉस हारकर पहले कि गुजरात ने बल्लेबाजी

सनराइजर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात की टीम सात विकेट पर 162 रन बना पाई । हार्दिक पांडे ने 42 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्के की मदद से शानदार नाबाद 50 रनों की पारी खेली ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम के कप्तान विलियमसन ने 40 गेंदों पर दो चौके और 4 छक्के की मदद से 57 रन बनाए एवं हैदराबाद मैच इस मैच को  2 विकेट पर 168 रन बनाकर जीत गई।

13‌ वें ओवर में खोया हार्दिक ने आपा

गौरतलब है की हार्दिक पांड्या 13 वें ओवर में खुद गेंदबाजी करने आए। जहां  13 वीं ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने थर्ड मैन की ओर हवाई शॉट खेला ।जहां गेंद काफी देर तक हवा में रही  एवं हार्दिक पांड्या चाह रहे  थे कि शमी भागे और सामने की ओर आ रहे कैच को पकडे ।लेकिन शमी शायद वहां कुछ ढीले दिखे इस पर हार्दिक पांड्या ने अपना आपा खोया। जहाँ हार्दिक अपना आपा खोते नज़र आये ।

PC: Twitter

ऐसे दृश्य देखकर सोशल मीडिया पर जमकर हार्दिक की खिंचाई हो रही है ।वही  मोहम्मद शमी भी इस वाक्य से काफी स्तब्ध दिखे हालांकि यह पहला मौका नहीं था जब हार्दिक पांडे ने अपना आपा खोए हो पिछले मैच में भी रन आउट होने‌ के उपरांत उन्होंने अपनी गुस्सा मिलर से जाहिर की थी हालांकि मैच जीतने के बाद उन्हें मिले तो गले से लगाया था । ऐसे वाक्या केवल मैदान तक ही रहता है अतः इसे तूल देना नहीं चाहिए ।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here