एशिया कप 2022 के सुपर 4 का छठा मुकबाला दुबई इंटरनेशनल मैदान पर खेला जा रहा है। जय श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई एवं 121 रनों पर सिमट गई। जहां पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम का खराब फॉर्म जारी है हंसरंगा ने 30 रनों पर क्लीन बोल्ड कर दिया।
पाकिस्तान की ओर से नवाज ने 26, इफ्तिखार ने 13, रिजवान ने 14 और फखर ने 13 रन की पारी खेली।
आपको बता दें कि एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला 11 सितंबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा जहां यह मैच केवल औपचारिकता मात्र है जहां जीतने वाली मैच केवल मोमेंटम के साथ आगे फाइनल का मुकाबला खेलते हुए नजर आएगी
हसरंगा ने दिखाया फिरकी का जादू

हसरंगा ने इस मैच में सर्वाधिक 3 विकेट 21 रन देकर चटकाए। जहां उन्होंने बाबर आजम को अपना शिकार बनाया। हसरंग ने बाबर आजम, इफ्तिखार, आसिफ अली का विकेट चटकाया। ठीक्षण, प्रमोद ने 2/2 विकेट चटकाएं, डी सिलवा और करूणारत्ने ने 1/1 विकेट लिया।
11 ओवर में हसरंगा ने किया बाबर आजम का शिकार

11 ओवर की चौथी गेंद पर हसरंगा ने बाबर आजम को फ्लाइटेड गेंद फेकी जहां गेंद को हवाई यात्रा भेजने की चाहत में बाबर आजम क्रिच से बहार निकले लेकिन बल्ले से गेंद का संपर्क नहीं हुआ और गेंद सीधी स्टंप पर जा लगी। और बाबर आजम ने 29 गेंद पर 2 चौके की मदद से 30 रन ही बना पाए। हालांकि यह बाबर आजम का एशिया कप 2022 का सर्वाधिक रन रहा। जहां एक बार फिर बाबर आजम लय में नहीं दिखाई दिए।
वीडियो
The poor form continues from Babar. He’s gone at 30🥲#PAKvsSL #SLvPAK #AsiaCup2022 #BabarAzam𓃵 pic.twitter.com/jQdy2qrBd4
— ZulQarNain Aftab🇵🇰 (@zulqarnain7777) September 9, 2022
;







