IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के पहला टेस्ट मैच चट्टोग्राम में खेला जा रहा है। जहाँ पहले दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा तक भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 278 रन बनाये थे वहीँ दूसरे दिन भारतीय टीम 404 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। जहाँ भारत की ओर से पुजारा ने सर्बाधिक (90) और श्रेयस ने (86) रन की पारी खेली वहीँ आश्विन और कुलदीप ने मैच के दूसर दिन जबरदस्त बल्लेबाज़ी की जहाँ रविचंद्रन अश्विन (58) और कुलदीप ने (40) रन बनाये । वहीँ अंतिम में उमेश यादव ने दो जबरदस्त छक्के जड़ टीम का स्कोर 400 के पार कर दिया । जहाँ इस मैच का सबसे लम्बा छक्का उमेश ने जड़ा । बांग्लादेश की गेंदबाज़ी पर नज़र डालें तो तैजुल इस्लाम -मेहदी हसन मिराज ने 4-4 विकेट चटकाए । इबादत हुसैन और खालिद अहमद को एक-एक विकेट मिली ।
आश्विन और कुलदीप ने दिखाया दम
दूसरे दिन के पहले सेशन में श्रेयस के 86 रन पर आउट हो जाने के बाद आश्विन और कुलदीप ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और रविचंद्रन अश्विन ने 58 रन और कुलदीप यादव ने 40 रन बनाए। 8वें विकेट की साझेदारी में इस मैदान पर तीसरी सबसे बड़ी आठवे विकेट के लिए साझेदारी निभाई जहाँ दोनों ने 92 रन जोड़े।
पुजारा और श्रेयस शतक से चुके
इस मैच में शुभमन गिल (20 रन), कप्तान केएल राहुल (22 रन) और विराट कोहली (1 रन) ने अपने विकेट गंवाए। पुजारा ने 90 रन ठोके तो दूसरी ओर 4 जीवनदान के बाबजूद श्रेयस अपना शतक पूरा नहीं कर पाए जहाँ श्रेयस 86 रन पर आउट हुए ।
उमेश यादव ने दिखाया पावर

उमेश यादव ने आश्विन के आउट होने के बाद मैदान पर कदम रखा और आने के साथ 2 जबरदस्त छक्के जड़ दिए जहाँ मेहदी हसन मिराज के 132वे ओवर की चौथी गेंद पर घुटनों पर बैठकर उमेश यादव ने डीप मिड विकेट पर 100 मिटेर का लम्बा छक्का जड़ दिया । जहाँ उमेश यादव ने 10 गेंद पर 2 छक्के की मदद से 15 रन बनाकर नाबाद लौटे ।
वीडियो
— Bleh (@rishabh2209420) December 15, 2022







