पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने 404 रन बनाकर आल आउट हुई । जहाँ भारत ने मैच के दूसरे दिन गुरुवार को 278/6 से आगे खेलना शुरू किया था। वहीँ आश्विन और कुलदीप की जबरदस्त साझेदारी और उमेश यादव के आखिरी में 2 छक्के की बदौलत भारत ने 400 का आंकड़ा पार किया ।
भारतीय पारी
भारत की और से दूसरे दिन रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप ने बल्लेबाज़ी में अपना जव्वा दिखाया । जहाँ आश्विन ने 58 रन और कुलदीप यादव ने 40 रन बनाए। इन दोनों ने 8वें विकेट की पार्टनरशिप में 92 रन जोड़े। दूसरे दिन के पहले सत्र में श्रेयस अय्यर 86 रन बनाकर आउट हुए। जहाँ किस्मत पर राज कर रहे श्रेयस अंत में बोल्ड होकर मैदान से बहार गए । बांग्लादेश की गेंदबाज़ी की बात की जाये तो स्पिनर तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज को 4-4 सफलता मिली ।। इबादत हुसैन और खालिद अहमद को एक-एक विकेट हासिल किया ।
श्रेयस 14 रन से शतक से चुके
श्रेयस ने 192 गेंद पर 10 चौके की मदद से 86 रन की पाई खेली । जहाँ वह केवल 14 रन से अपने शतक से चुके इससे पहले पुजारा 10 रन से शतक से चुके थे ।
श्रेयस हुए इबादत का शिकार

98 वीं ओवर की आखिरी गेंद पर श्रेयस को इबादत ने बोल्ड किया । जहाँ श्रेयस को लेंथ डिलीवरी पर इबादत ने उन्हें चकमा दिया और गेंद विकेट को लेकर हवा में उड़ गई । वहीँ इससे पहले इबादत के 84वें ओवर में घटना घाटी थी जब श्रेयस अय्यर को किस्मत का सहारा मिला, जब इबादत की गेंद स्टंप्स पर टकराई थी लेकिन गिल्ल्यां नहीं गिरने की वजह से श्रेयस को आउट करार नहीं दिया गया था । वहीँ इससे पहले इबादत से श्रेयस का कैच हसन के ओवर में छूटा था । वहीँ आउट होने के बाद इबादत ने जश्न मनाया ।
वीडियो
— Bleh (@rishabh2209420) December 15, 2022







