India W vs Australia W: शेफाली वर्मा- हरमनप्रीत की पारी गई बेकार, 21 रन से भारत हारा, 18 गेंद में 41 रन बना ग्रेस ने उतारे होश। पेरी भी चमकी

0
90
views
India W vs Australia W: Shefali Verma- Harmanpreet's innings went in vain, India lost by 21 runs, Grace scored 41 runs in 18 balls. perry shines too
PC: BCCI

India W vs Australia W: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में 5 मैचों की टी 20 सीरीज का  तीसरा टी20 मैच खेला गया। जहाँ टॉस जीतकर भारतीय टीम ने ऑस्ट्रलिय को बल्लेबाज़ी करने का निमंत्रण दिया । ऑस्ट्रेलिया ने  भारत के समक्ष जीत के लिए 173 रनों का लक्ष्य दिया। जहाँ लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम 20 0VER में 7 विकेट पर 151 रन बन पाई और मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 21 रन से जीतकर सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई ।

ऑस्ट्रेलिया की पारी

India W vs Australia W: Shefali Verma- Harmanpreet's innings went in vain, India lost by 21 runs, Grace scored 41 runs in 18 balls. perry shines too
PC: ESPN

ऑस्ट्रेलिया की और से नंबर 4 बल्लेबाज़ पेरी ने आतिशी बल्लेबाज़ी की जहां उन्होंने 47 गेंदों पर 75 रन बनाए  जिसमें उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के जड़े । वहीँ छठी नंबर पर उतरी  ग्रेस हैरिस ने 18 गेंदों में 3 छक्के और 4 चौके की मदद से 41 रन बनाए। भारत के लिए देविका वैद्य, रेणुका सिंह, अंजलि सरवानी और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए ।

स्मृति और ऋचा घोष 1 रन बनाकर हुई आउट

India W vs Australia W: Shefali Verma- Harmanpreet's innings went in vain, India lost by 21 runs, Grace scored 41 runs in 18 balls. perry shines too
PC: BCCI

पिछले मैच की हीरो रहे स्मृति मंधाना और ऋचा घोष 1-1 रन बनाकर आउट हुई जहाँ शेफाली ने संघर्ष दिखाया और 41 गेंद में 52 रन ठोके, जहाँ यह उनका 5 वां टी 20 i अर्धशतक था । हरमनप्रीत ने 6 चौके की मदद से 37 रन की पारी खेली लेकिन पावर हीटिंग की कमी तब खली जब ऋचा घोष को गार्डनर ने 1 रन पर आउट कर दिया । वहीँ से मैच भारत के हाथों से फिसल गया । दीप्ति शर्मा 25 रन के साथ एक छोर पर नाबाद  रहीं जहाँ आज का दिन ऑस्ट्रेलिया का था । जहाँ उन्होंने स्मृति और ऋचा का विकेट लेकर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया ।

गार्डनर और डार्सी को 2-2 सफलता मिली ।

वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here