भारत और बांग्लादेश के बीच चट्टोग्राम के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है । जहाँ भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान लोकेश राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया । पहले दिन की खेल की समाप्ति पर भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 278 रन बना लिए हैं। जहाँ श्रेयस अय्यर 82 रन के निजी स्कोर पर नाबाद हैं । वहीँ पुजरा 90 रन पर आउट हुए जहाँ वे शतक से चुके । वहीँ पहले दिन के आकर्षण की बात की जाये तो ऋषभ पंत ने बांग्लादेश के गेंदबाज़ों को रिमांड पर लिया । जहाँ उन्होंने हवाई शॉट के साथ क्लासिक शॉट खेल बांग्लादश के गेंदबाज़ों के साथ खिलवाड़ किया ।
46 रन की पारी खेल मचाई तबाही
ऋषभ पंत का डंका चट्टोग्राम के मैदान पर खूब गूंजा । जहाँ आने के साथ ऋषभ पंत ने गियर चेंज कर दिया । जहाँ पुरे पारी के दौरान वह रन लेने और चौके और छक्के ठोकने में व्यस्त दिखाई दिए । जहाँ उन्होंने टेस्ट मैच में फैंस को टी 20 का मजा प्रदान किया । ऋषभ पंत ने 46 रन की जबरदस्त केमीओ पारी में 6 चौके और 2 छक्के ठोके। जहाँ उन्होंने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड भी किया ।
इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 रन किये पुरे

ऋषभ पंत ने इंटरनेशनल करसिकेट में अपने 4000 रन पुरे कर लिए हैं । जहाँ बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज़ यह बेहद गर्व की बात है ।
टूटे 4 रिकॉर्ड
1)25 साल की उम्र में टेस्ट में सर्वाधिक 50 छक्के जड़ने वाले दूसरे प्लेयर बने ऋषभ पंत । टीम सऊदी (52) छक्के के साथ टॉप पर हैं वहीँ अफरीदी ने 25 की उम्र में टेस्ट में 48 छक्के जड़े थे ।
2)ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 50 छक्के पूरे करने वाले रोहित शर्मा के बाद दूसरे सबसे तेज भारतीय बन गए हैं।टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 छक्के:
शाहिद अफरीदी – 46
रोहित शर्मा – 51
ऋषभ पंत – 54
टिम साउथी – 60
एंड्रयू फ्लिंटॉफ – 71
3)भारत के लिए 2022 में अब तक (प्रारूपों में) सर्वाधिक रन:
श्रेयस अय्यर – 1459 रन (बल्लेबाजी)*
सूर्यकुमार यादव- 1424 रन
विराट कोहली – 1304 रन
ऋषभ पंत- 1278 रन
4)पिछले तीन साल में भारत का सबसे ज्यादा टेस्ट औसत। (न्यूनतम 600 रन)
45.27 – रोहित शर्मा
42.78 – ऋषभ पंत
40.00 -रवींद्र जडेजा
5)ऋषभ पंत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4000 रन पूरे किए।ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट की आखिरी 7 पारियों में:
100*(139), 96(97), 39(26), 50(31), 146(111), 57(86), 46(45)।
वीडियो
Rishabh Pant becomes the third fastest in the world and second fastest Indian to complete 50 sixes in Test Cricket History and also completed his 4000 runs in international cricket. 🔥🔥 #RishabhPant #RP17 #BANvsIND #GOAT𓃵ofTest #SpiderMan @RishabhPant17 @DelhiCapitals @BCCI pic.twitter.com/wZXHFtyexw
— Nd The Beast 17 (@nd_beast2) December 14, 2022







