एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, अगरकर ने 10 प्लेयर को बाहर कर मचाई सनसनी, अचानक बदल डाली टीम

0
355
views
Team India announced for Asia Cup, Agarkar created sensation by dropping 10 players, suddenly changed the team
PC: BCCI

एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान रोहित शर्मा और अगरकर की अगुवाई में हुई, जहां बड़े बदलाव से भरे चयन ने सभी को हैरानी में डालने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हालाकि कुछ नाम ऐसे भी रहे जिन्हें फैंस मिस करते भी नजर आने वाले हैं। वहीं प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अगरकर से तीखे सवाल भी करते नजर पत्रकार करते नजर आए यही नहीं अगरकर ने एक नहीं बल्कि 10 प्लेयर को बदलकर सनसनी भी मचा दी है।

तिलक वर्मा, गिल पर हुए चयनकर्ता मेहरबान

तिलक वर्मा ने हाल में ही वेस्टइंडीज दौरे पर असरदायक प्रदर्शन कर अपनी छाप छोड़ने में कामयाबी हासिल की जिसके फलस्वरूप उनका चयन टीम इंडिया में हुआ। वहीं खराब प्रदर्शन के बाबजूद शिखर धवन को नजरंदाज करते हुए चयनकर्ताओं ने गिल को एक और मौका दिया है हालांकि फैंस का मानना है की ऋतुराज को मौका दिया जा सकता था।

अगरकर ने इन 10 प्लेयर को किया बाहर

अगर साल 2022 की टीम की बात की जाए तो कार्तिक, ऋषभ पंत, दीपक हुडा, अश्विन, अर्शदीप, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, चहल, रवि बिश्नोई, आवेश खान का नाम शामिल था। लेकिन अचानक एक साल इन सभी प्लेयर्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हालांकि पंत अभी भी पूरी तरह ठीक नहीं हैं वहीं दिनेश कार्तिक को भी टी 20 वर्ल्ड कप के बाद मौका नहीं मिला है। वहीं कई नाम ऐसे भी हैं जो आपको आईपीएल के लिए फिट मिलेंगे ।

ये होंगे 3 ओपनर के विकल्प

भारतीय टीम में इस बार रोहित शर्मा, शुभमन गिल और ईशान किशन  सलामी बल्लेबाजी के विकल्प के रूप में रहेगें। वहीं पिछले साल जहां चहल और अक्षर पटेलस्पिनर की भूमिका में थे वहीं इस साल कुलदीप यादव और अक्षर पटेल रिस्ट स्पिनर की भूमिका में।होंगे। वहीं शार्दुल ठाकुर , सिराज, शमी ,बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा तेज गेंदबाजी के विकल्प के रूप में होंगे।

ये है साल 2023 की एशिया कप टीम (Asia Cup 2023 squad team india )

रोहित शर्मा कप्तान, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस , लोकेश राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा , अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर , जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी,  मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here