(INDvsIRE) जसप्रीत बुमराह बतौर कप्तान आयरलैंड दौरे पर खेले जा रहे तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 2 रन से जीतकर सीरीज में 1/0 की बढ़त बना ली है। जहां बारिश से बाधित मैच को भारत ने बुमराह की कप्तानी में जीतकर सीरीज में महत्वपूर्ण बढ़त बना ली है। वहीं बुमराह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने लौटने का ऐलान भी जबरदस्त अंदाज़ में किया। जहां जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किए वहीं मैन ऑफ़ द मैच भी बने इसके साथ ही बुमराह ने 3 बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
बुमराह की धारदार गेंदबाजी
जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ही ओवर पर काम पर लग गए जहां पहले उन्होंने आयरलैंड के सलामी बल्लेबाज बलबिर्नी को 4 रन और फिर पहले ओवर की पांचवी गेंद पर टकर को 0 पर चलता कर आयरलैंड के दो बड़े विकेट पहले ओवर में ही गिरा दिए। जहां उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 बड़ी सफलता अर्जित की।
मैच का हाल
टॉस जीतकर बुमराह (Jasprit Bumrah)ने मौसम का मिजाज देखते हुए आयरलैंड को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जहां एक समय आयरलैंड ने अपने 5 विकेट 31 रन पर खो दिए थे। वहीं बैरी के 33 गेंद पर 51 और कैंफर के 33 गेंद पर ठोके गए 39 रन की बदौलत आयरलैंड ने 20 ओवर में 139 रन 7 विकेट पर खोया।

भारत की तरफ से रवि बिश्नोई, बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा ने 2/2 विकेट हासिल किए। जीत के लिए 140 रन का पीछा करने उतरी टीम हिंदिस्तान ने 6.5 ओवर में 47 रन बना ही पाई थी की बारिश के खलल डालने के स्तिथि में डक वर्थ लुइस रूल के अनुसार भारत को 2 रन की जीत हुई। जहाँ भारत की तरफ से ऋतुराज ने नाबाद 19 रन , जायसवाल ने 24 रनों का योगदान दिया ।
टुटा ये रिकॉर्ड

1)टी-20 कप्तानी में डेब्यू पर प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले पहले भारतीय बने बुमराह ।
2) पहले ओवर में 2 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज (टी20ई) की सूचि में बुमराह अब भारत की तरफ से चौथे गेंदबाज़ बन गए हैं।
आर अश्विन बनाम श्रीलंका, 2016
भुवनेश्वर कुमार बनाम एएफजी, 2022
हार्दिक पंड्या बनाम वेस्टइंडीज, 2023
बुमराह बनाम आईआरई, 2023
3) T20I पावरप्ले में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट
47-भुवनेश्वर
23-जसप्रीत बुमरा*
21- अर्शदीप सिंह
वीडियो
Welcome Back Boom Boom Bumrah 🐐#IREvIND #INDvsIREpic.twitter.com/0bDRDrBX74
— RVCJ Media (@RVCJ_FB) August 18, 2023







