वीडियो: लिटन दास ने दिखाया जोश तो विराट-सिराज ने उड़ाए दिए उनके होश, नोकझोक के बाद सिराज ने उड़ा दिए स्टंप्स

0
48
views
Siraj created sensation by bold Liton Das, Virat Kohli enjoyed
pc: twitter

भारत और बांग्लादेश के बीच चटगांव टेस्ट मैच चल रहा है। जहाँ इस मैच में भारतीय टीमने पहली पारी में 404 रन बनाये . वहीँ विशाल स्कोर क पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने अपने 5 विकेट 75 रन पर खो दिए हैं. जहाँ मोहममद सिराज और उमेश यादव ने कहर बरपाया । वहीँ मैच में नोकझोक भी देखने मिला जहाँ लाइव मैच के दौरान लिटन दास और मोहम्मद सिराज के नोकझोक का मजा दर्शकों ने लिया वहीँ अगली ही गेंद पर मोहम्मद सिराज ने लिटन दास को बोल्ड कर तबाही मचा दी । जहाँ उन्होंने विकेट लेने के साथ लिटन दास की अकड़ को चुनती दी वही विराट कोहली ने भी कान पर हाथ रखकर मजे लेने में चूक नहीं की । आगे खबर विस्तार से ।

भारत की पारी

भारत की ओर से पुजारा ने सर्बाधिक (90) और श्रेयस ने (86) रन की पारी खेली वहीँ आश्विन और कुलदीप ने मैच के दूसर दिन जबरदस्त बल्लेबाज़ी की जहाँ रविचंद्रन अश्विन (58) और कुलदीप ने (40) रन बनाये । वहीँ अंतिम में उमेश यादव ने दो जबरदस्त छक्के जड़ टीम का स्कोर 400 के पार कर दिया ।  बांग्लादेश की गेंदबाज़ी पर नज़र डालें तो  तैजुल इस्लाम -मेहदी हसन मिराज ने 4-4 विकेट चटकाए । इबादत हुसैन और खालिद अहमद को एक-एक विकेट मिली ।

बांग्लादेश की पारी

खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश ने 6 विकेट पर 97 रन बना लिए हैं। मुशफिकुर रहीम क्रीज पर हैं। वहीँ भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने तीन, कुलदीप यादव ने दो और उमेश यादव एक विकेट लिए हैं। सिराज ने बांग्लादेश की पारी की पहली ही गेंद पर नजमुल हसन शान्तो (0) को भी पवेलियन की राह दिखाई थी। फिर लिटन दास (24) और जाकिर हसन (20) के विकेट भी लिए। उमेश यादव ने यासिर अली (4 रन) को बोल्ड किया।

लिटन दास ने दिखाया जोश तो विराट ने उड़ाए होश

Siraj created sensation by bold  Liton Das, Virat Kohli enjoyed
pc: twiter

14 वे ओवर की पहली गेंद सिराज ने 140 किमी की रफ़्तार से डाली जहाँ किसी तरह गेंद को लिटन दास ने गली की दिशा में भेजा जहाँ सिराज ने चार्ज होकर कुछ शब्द लिटन दास को बोले जहाँ कान पर हाथ रखकर लिटन दास ने इशारा किया की उन्हें कुछ सुनाई नहीं दे रहा है । जिसके बाद सिराज की 14 वे ओवर की दूसरी गेंद जो की लेंथ डिलीवरी थे उसपर लिटन दास का बल्ला लगा और गेंद सीधी विकेट से जा लगी । वहीँ इसके बाद मैदान पर अलग माहौल दिखाई दिया । सिराज ने जैसे ही लिटन दास को बोल्ड किया तो सिराज ने अपनी ऊँगली को मुँह पर रख दिया और सेलिब्रेट किया वहीँ स्लिप में खड़े विराट कोहली ने हाथों को कानों से ढक दिया । वहीँ इसके बाद भी सिराज ने भी ऐसा किया । जहाँ लिटन दास 30 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए ।

वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here