40 मैच हुए समाप्त, ऑरेंज-पर्पल कैप में हुआ बदलाव, हार्दिक ने धवन को टॉप-3 से किया बाहर, उमरान टॉप-2 में शामिल, देखें टॉप 10 की सूची

0
101
views
40 matches ended, orange-purple cap changed, Hardik dropped Dhawan from top-3, Umran included in top-2, see top 10 list

आईपीएल 2010 का 40वां  मुकाबला हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच वानखेडे स्टेडियम में खेला गया। जहां इस मैच में गुजरात टाइटंस ने 5 विकेट से सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर अंक तालिका में टॉप पर अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल किया है। हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 195/6 रन बनाए, जिसके जवाब में आखिरी ओवर में 4 छक्के लगाकर गुजरात के राहुल और राशिद खान ने 199/5 रन बनाकर मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया।

हैदराबाद की तूफानी पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाया। हैदराबाद की ओर से जहां अभिषेक में 65 रन, मारक्रम में 56 रन, शशांक ने 25 नाबाद रन, त्रिपाठी ने 16 रन का योगदान दिया। वही गेंद बाजी में  गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 39 रन देकर तीन विकेट चटकाए ,दयाल ने चार ओवर में 24 रन देकर एक सफलता अर्जित की, जोसफ में 4 ओवर में 35 रन देकर 1 विकेट चटकाए।

राशिद खान, साहा और राहुल का कहर

40 matches ended, orange-purple cap changed, Hardik dropped Dhawan from top-3, Umran included in top-2, see top 10 list
PC: IPL/BCCI

196 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवर में 199 रन बनाकर मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया ।गुजरात की ओर से रिद्धिमान साहा ने 68 रन, राहुल तिवातिया  ने नाबाद 40 रन 21 गेंदों पर,  राशिद खान ने 11 गेंदों पर नाबाद 31 रन तथा शुभ्मन गिल ने 22 रनों का योगदान दिया। आखिरी ओवर में राशिद खान ने लगातार 2 छक्के लगाकर मैच गुजरात के नाम कर दिया ।

उमरान मालिक की धारदार गेंदबाजी

हैदराबाद की ओर से उमरान मलिक ने 4 ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट चटकाए।

मैन ऑफ द मैच

PC: IPL/Twitter

हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। जहाँ उमरान  मालिक ने 4 ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट चटकाए।

40 मैचों बाद ऑरेंज कैप की टॉप-10 की  सूची में हुआ बदलाव

40 matches ended, orange-purple cap changed, Hardik dropped Dhawan from top-3, Umran included in top-2, see top 10 list

आईपीएल के 40 मैच के समाप्ति के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर की लिस्ट में हार्दिक पांड्या टॉप 3 में अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल कर लिया  है। जहां हार्दिक ने शिखर धवन को पछाड़ते हुए टॉप 3 में अपनी जगह बनाई है ।हार्दिक पांड्या ने गुजरात में खिलाफ छह गेंदों पर दो चौके की सहायता से 10 रन बनाए। हार्दिक पांडे ने खेले गए 7 मैच में कुल 305 रन बनाए हैं ।

बटलर 499 रन के साथ टॉप पर बने हुए हैं। दूसरे पायदान पर लोकेश राहुल से 368 रनों के साथ हैं चौथे पायदान पर शिखर धवन 302 रनों के साथ हैं। हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने 42 गेंदों पर 65 रन की पारी खेल सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 10की सूची में पांचवें पायदान पर आ चुके हैं ,जहां खेले गए आठ मैच में अभिषेक शर्मा ने 285 रन बनाया है। छठे पायदान पर फाफ डुप्लेसिस 270 रन के साथ हैं। सातवें  पायदान पर तिलक वर्मा को 272 रनों के साथ हैं, आठवें पायदान पर पृथ्वी शॉ 254 रन और नौवें पायदान पर श्रेयस 248 रन तथा 10 वें स्थान पर शिवम दुबे 247 रन के साथ हैं।

40 वें मैच के बाद पर्पल कैप की टॉप टेन की लिस्ट

40 matches ended, orange-purple cap changed, Hardik dropped Dhawan from top-3, Umran included in top-2, see top 10 list

40 मुकाबले के बाद पर्पल कैप की टॉप टेन की सूची में उमरान मलिक 15 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर आ चुके हैं। वहीं यजुवेंद्र चहल 18 विकेट के साथ टॉप पर बने हुए हैं ।तीसरे पायदान पर तीन नटराजन 15 विकेट के साथ हैं। चौथे पायदान पर  ब्रावो 14 विकेट के साथ हैं ।पांचवें स्थान पर कुलदीप यादव 13 विकेट के साथ मौजूद है। वहीं छठे स्थान पर मोहम्मद शमी 13 विकेट के साथ आ चुके हैं। गुजरात के खिलाफ 5 विकेट लेकर उमरान मलिक ने टॉप टू में अपनी जगह बनाई है।

अंक तालिका टॉप पर पहुंचे गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस इस जीत के बाद अंक तालिका में राजस्थान रॉयल को पछाड़ गुजरात टाइटंस 14 अंकों के साथ पहले पायदान पर काबिज हो चुकी है ।वही पहले स्थान से फिसलकर राजस्थान रॉयल्स 12 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है ।तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद 10 अंकों के साथ है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here